Let’s travel together.

वन विभाग की मनमानी, बिना दस्तावेज देखे कर दी अतिक्रमण हटाने के नाम पर कार्रवाई

0 123

-लोगों ने आरोप लगाए वन विभाग के कुछ अधिकारियों ने राजनीतिक द्वेष के चलते की कार्रवाई

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी जिले के करैरा वन परिक्षेत्र की सब रेंज खोड़ क्षेत्र की दरगवां वीट के कक्ष क्रमांक-आरएफ 398 में वन विभाग की मनमानी देखने का मामला सामने आया है यहां पर वन विभाग ने कक्ष क्रमांक-आरएफ 398 में जमीन पर अतिक्रमण के मामले में मनमानी कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई से ग्रामीणों में आक्रोश है। लोगों का आरोप है कि वन विभाग ने बिना दस्तावेज देखे ही कार्रवाई कर दी इस दौरान यहां पर लोगों से वन विभाग का विवाद भी हुआ लेकिन विवाद में किसी तरह की कोई सुनवाई नहीं हुई। स्थानीय लोगों का कहना है कि वन विभाग मनमानी कर रहा है और राजनीतिक संरक्षण के चलते वन विभाग के कुछ अधिकारी व कर्मचारी मनमानी कर रहे हैं।

मनमानी कार्रवाई से आक्रोश-

शिवपुरी जिले के करैरा वन परिक्षेत्र की सब रेंज खोड़ क्षेत्र की दरगवां वीट के कक्ष क्रमांक-आरएफ 398 में करीब तीन हेक्टेयर जमीन से वन अमले ने मनमाने ढंग से अतिक्रमण हटवाया है। इस कार्रवाई के दौरान राधा स्वामी सत्संग आश्रम की टीन शेड व उसके आसपास बनी झोंपड़ी पर हिटैची चलाकर उसे जमींदोड़ किया गया। इसके अलावा धाय महादेव पैट्रोल पंप की सीमेंटेड बाउंड्री पर भी हिटैची चला दी। इस पर उनका पैट्रोल पंप संचालक दिनेश गुपता से मुंहवाद भी हो गया। इसके अलावा एक अन्य ग्रामीण रिचा लोधी के स्वजनों द्वारा वन भूमि पर किए गए अतिक्रमण को भी हटाया गया है।

जमीन का संयुक्त सीमांकन हुआ फिर भी बता दिया अतिक्रमण-

इस पूरी कार्रवाई की जद में आए लोगों ने अपनी बात रखते हुए कहा कि वन विभाग के कुछ अधिकारी मनमानी कर रहे हैं। यहां पर राधा स्वामी सत्संग आश्रम से जुड़े लोगों का कहना है कि उनकी रजिस्ट्री की दो बीघा जमीन पर आश्रम बना था, जिसे वन विभाग ने गिरा दिया। दिनेश गुप्ता के अनुसार उनकी जमीन का संयुक्त सीमांकन हो चुका है, जिस पर वन विभाग और राजस्व विभाग के कर्मचारियों के हस्ताक्षर हैं। इस जमीन के संबंध में उनके पास कोर्ट का निर्णय भी है। वहीं रिचा लोधी का कहना है कि उनके पास जमीन के दस्तावेज हैं। यह जमीन वन भूमि नहीं बल्कि उनके खाते की जमीन है। जब इस मामले में जब रेंजर लक्ष्मण मीणा से बात की गई तो उनका कहना था कि 15 दिन पहले बेदखली का नोटिस चस्पा किया गया, तब भी वह नहीं आए। आज रजिस्ट्री दिखा रहे थे। अब वह डिवीजन कार्यालय व कलेक्ट्रेट में अपना केस लगाएं, वहां से कार्रवाई होगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

धरहरकला, पुष्पराजगढ़ (अनूपपुर) के स्वयंभू श्री सिद्ध बटुकगणेश जी     |     उप मुख्यमंत्री  राजेन्द्र शुक्ल ने प्रदेशवासियों को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएँ दीं     |     खड़े हनुमान मंदिर की स्कैनिंग को लेकर संशय, IIT इंदौर ने कहा- हमारी कोई टीम नहीं पहुंची     |     हरतालिका तीज एवं गणेश चतुर्थी पर गूंजेगा गणपति बप्पा का जयघोष     |     कोयतोड़ गोंडवाना महासभा की जिला कमेटी रायसेन का धरना प्रदर्शन चौथे दिन भी जारी     |     गणेश चतुर्थी पर आस्था का सैलाब, हाट बाजारो में भक्तों की भारी भीड़     |     राजस्थान से मध्य प्रदेश तक ऊंटों का सदियों पुराना सफर, हाईवे-18 पर दिखा राइका समुदाय का कारवां; जाम के बीच लोगों ने बनाए वीडियो     |     चार दिन की उमस भरी गर्मी के बाद झमाझम बारिश, हाट बाजार में सब्जी की दुकानों में भरा पानी     |     वाहन सहित चोरी का कबाड़ जप्त आरोपी गिरफ्तार,विधानसभा पुलिस की कार्यवाही     |     शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811