मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
भोपाल विदिशा हाईवे 18 पुरानी चौकी के पास गड्ढे को बचाने के चक्कर में आज फिर एक बाइक सवार अपनी पत्नी और डेढ़ साल की बच्ची के साथ रोड पर गिर गया। जिससे पत्नी और बच्ची घायल हो गई। बाइक सवार यशपाल और अपनी पत्नी निधि उम्र 24 वर्ष और डेढ़ माह की बच्ची को लेकर इंदौर से ललितपुर जा रहा था। जैसे ही दीवानगंज पुरानी चौकी के समीप पहुंचा तो सामने चार-पांच गड्ढे बड़े-बड़े आ जाने के कारण बाइक का भैया गड्ढे में आ गया। जिससे बाइक चालक अपनी पत्नी और डेढ़ साल की बच्ची के साथ रोड पर गिर गया जिससे उसकी पत्नी के हाथ पैर और मुंह में चोट आई वहीं बच्ची को भी चोट लगी है दोनों का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दीवानगंज में इलाज किया गया।

बता दे की एक दिन पहले भी फैक्ट्री चौराहे दीवानगंज के रागनी ढाबा के सामने एक मोटरसाइकिल चालक अपनी पत्नी के साथ गड्ढे के कारण गिर गया था जिससे उसके चेहरे पर गंभीर चोट आई थी पत्नी भी गंभीर रूप से घायल हो गई थी दोनों पति-पत्नी भोपाल से करीला जा रहे थे। आए दिन इन गड्ढों के कारण दुर्घटनाएं हो रही है इसके बावजूद भी एमपी आरडीसी द्वारा इन गढ़ों को नहीं भरा जा रहा है। जबकि रोज लाखों का टैक्स वसूल किया जा रहा है।