Let’s travel together.

मकानों पर गुजरते बिजली तारों से बढ़ा खतरा, नगर परिषद ने विद्युत मंडल को चेताया

0 125

देवेन्द्र तिवारी सांची रायसेन 

नगर परिषद प्रशासन ने मकानों के ऊपर से गुजर रही बिजली लाइनों को लेकर विद्युत मंडल को कई बार चेताया, लेकिन लापरवाही बरती जा रही है। हाल ही में एक ही परिवार के सात सदस्य करंट की चपेट में आए थे, जबकि हेडगेवार कॉलोनी में एक युवक की मौत हो चुकी है।
नगर परिषद ने बताया कि बार-बार सूचना एवं पत्राचार करने के बावजूद मंडल अधिकारी कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। जबकि पत्राचार की प्रति कलेक्टर अनुविभागीय अधिकारी आयुक्त नगरीय प्रशासन विभाग तक भेजी गई थी बावजूद इसके बिजली तार मकानों के ऊपर से नहीं हटाये जा सके जिससे दुखद करंट लगने की घटनाएं सामने आ रही हैं परिषदप्रशासन का कहना है कि बिजली लाइनें एवं खंभे विद्युत मंडल के अधीन हैं, जबकि परिषद केवल स्ट्रीट लाइट व्यवस्था का संचालन करती है। इसके बावजूद मंडल कर्मचारी स्ट्रीट लाइट लाइन से घरेलू कनेक्शन देकर उपभोक्ताओं से वसूली कर रहे हैं, जिससे आर्थिक भार नगर परिषद पर पड़ रहा है।
सीएमओ रामलाल कुशवाह ने कहा कि नगर में जर्जर बिजली लाइनें लोगों की जान के लिए खतरा बनी हुई हैं। परिषद प्रशासन ने मंडल अधिकारियों से तारों को मकानों से हटाकर सुरक्षित व्यवस्था बनाने की मांग की है। परिषद द्वारा ऐसे अवैध कनेक्शनों की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई कराई जाएगी।
बहरहाल बिजली की जर्जर लाइन तत्काल मकानों से हटाने की आवश्यकता है जिससे लोगों की जान सुरक्षित रह सके ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

छात्रों की गूंज’ में छिपी सत्ता की अनुगूंज ! अजय बोकिल      |     जिला स्तरीय संस्कृति महोत्सव संपन्न, 16 विधाओं में भैया-बहनों ने बिखेरा हुनर     |     बाड़ी में अवैध सागौन लकड़ी के साथ कार जब्त, वन अमले पर पथराव कर आरोपी फरार     |     7 दिन में प्रशासन द्वारा कार्यवाही के आश्वासन के बाद किया संयम जैन ने धरना प्रदर्शन खत्म     |     दीवानगंज PHC में डॉक्टर का इंतजार, जन्म प्रमाण पत्र के लिए ग्रामीणों के 10 चक्कर     |     जंगल में मिली नवजात बच्ची को 21 दिन बाद भोपाल के शिशु गृह भेजा, माता-पिता का नहीं मिला सुराग     |     गणेशोत्सव में देवी-देवता एवं ऋषि स्वरूप प्रतियोगिता, प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा     |     चैनपुर स्कूल में चित्रकला कार्यक्रम, भाजपा मंडल अध्यक्ष ने बढ़ाया नन्हे कलाकारों का उत्साह     |     प्राचीन बावड़ी को अतिक्रमण मुक्त कराने कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन      |     बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस विभाग में बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811