Let’s travel together.

हिन्दी माह के अंतर्गत सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया में अखिल भारतीय गीत गायन प्रतियोगिता संपन्न

0 131

सुनील सोन्हिया की रिपोर्ट

भोपाल।सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया में  14 सितंबर से 14 अक्टूबर तक हिंदी में मनाया जा रहा है बैंक में हिंदी माह के दौरान आंचलिक स्तर पर अखिल भारतीय गीत गायन प्रगियोगिता का भव्य आयोजन किया गया.

इस कार्यक्रम को दो चरणों में आयोजन किया गया प्रथम चरण में आंचलिक कार्यालय के स्टाफ सदस्यों के लिए अखिल भारतीय गीत गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.

द्वितीय चरण में भोपाल अंचल के 9 क्षेत्रीय कार्यालय इंदौर रतलाम सागर शहडोल जबलपुर छिंदवाड़ा, होशंगाबाद, ग्वालियर, भोपाल क्षेत्र के प्रथम विजेताओं के साथ आँचलिक कार्यालय की प्रतियोगिता के प्रथम विजेता के साथ प्रतियोगिता आयोजित की गई.

सभी प्रतिभागियों ने अपनी मधुर वाणी से श्रोताओं को मंत्र मंत्र मुग्ध किया इस प्रतियोगिता के प्रथम विजेता को केंद्रीय कार्यालय की अखिल भारतीय गीत-गायन प्रतियोगिता में अवसर लेने का अवसर प्राप्त होगा

कार्यक्रम का उद्देश्य कर्मचारियों में हिंदी भाषा के प्रति प्रेम और संस्कृति विभाग को प्रोत्साहित करना कार्यक्रम का शुभारंभ अंचल प्रमुख श्री धीरज गोयल के स्वागत भाषण से प्रतियोगिता की शुरुआत हुई जिसमें आंचलिक कार्यालय के स्टाफ सदस्यों एवं विभिन्न क्षेत्र से आए कर्मचारियों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया है. प्रतिभागियों

ने भक्ति गीत, हिंदी गीत प्रस्तुत कर स्टाफ सदस्यों का मन मोह लिया.

निर्णायक के रूप में शहर की प्रतिष्ठित गायक विपिन शर्मा एवं सुपर प्रसिद्ध गायिका संघमित्रा खैरनार ने प्रस्तुति के आधार पर प्रतिभागियों को अंक प्रदान किया प्रतियोगिता के अंत में विजेताओ की घोषणा की गई.

आंचलिक कार्यालय के स्टाफ सदस्यों की प्रतियोगिता में प्रथम स्थान से शशांक बंसकार, द्वितीय स्थान श्री रामा शंकर, तृतीय स्थान श्री शशांक सक्सेना को प्राप्त हुआ सांत्वना पुरस्कार श्री ए. एस. सिसोदिया एवं सुश्री प्रियंका गुप्ता को प्राप्त हुआ.

द्वितीय चरण के प्रतियोगिता में दीपा शुक्ला, भोपाल क्षेत्र को प्रथम पुरस्कार, द्वितीय पुरस्कार सुश्री शिखा पाठक, ग्वालियर क्षेत्र को प्राप्त हुआ तृतीय पुरस्कार श्री शशंक बंसकार को प्राप्त हुआ. सभी गीतों को संगीतबद्व मुकेश येसुदास तिवारी दवारा किया गया.
कार्यक्रम के अंत में उपमहा प्रबंधक श्री प्रमोद मिश्रा ने आभार प्रदर्शन किया.
कार्यक्रम का सफल संचालन श्रीमती अनीता धुर्वे एवं सेवानिवृत्ति स्टाफ सुनील सोन्हिया द्वारा किया गया.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

छात्रों की गूंज’ में छिपी सत्ता की अनुगूंज ! अजय बोकिल      |     जिला स्तरीय संस्कृति महोत्सव संपन्न, 16 विधाओं में भैया-बहनों ने बिखेरा हुनर     |     बाड़ी में अवैध सागौन लकड़ी के साथ कार जब्त, वन अमले पर पथराव कर आरोपी फरार     |     7 दिन में प्रशासन द्वारा कार्यवाही के आश्वासन के बाद किया संयम जैन ने धरना प्रदर्शन खत्म     |     दीवानगंज PHC में डॉक्टर का इंतजार, जन्म प्रमाण पत्र के लिए ग्रामीणों के 10 चक्कर     |     जंगल में मिली नवजात बच्ची को 21 दिन बाद भोपाल के शिशु गृह भेजा, माता-पिता का नहीं मिला सुराग     |     गणेशोत्सव में देवी-देवता एवं ऋषि स्वरूप प्रतियोगिता, प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा     |     चैनपुर स्कूल में चित्रकला कार्यक्रम, भाजपा मंडल अध्यक्ष ने बढ़ाया नन्हे कलाकारों का उत्साह     |     प्राचीन बावड़ी को अतिक्रमण मुक्त कराने कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन      |     बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस विभाग में बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811