Let’s travel together.

मकानों पर गुजरते बिजली तारों से बढ़ा खतरा, नगर परिषद ने विद्युत मंडल को चेताया

0 124

देवेन्द्र तिवारी सांची रायसेन 

नगर परिषद प्रशासन ने मकानों के ऊपर से गुजर रही बिजली लाइनों को लेकर विद्युत मंडल को कई बार चेताया, लेकिन लापरवाही बरती जा रही है। हाल ही में एक ही परिवार के सात सदस्य करंट की चपेट में आए थे, जबकि हेडगेवार कॉलोनी में एक युवक की मौत हो चुकी है।
नगर परिषद ने बताया कि बार-बार सूचना एवं पत्राचार करने के बावजूद मंडल अधिकारी कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। जबकि पत्राचार की प्रति कलेक्टर अनुविभागीय अधिकारी आयुक्त नगरीय प्रशासन विभाग तक भेजी गई थी बावजूद इसके बिजली तार मकानों के ऊपर से नहीं हटाये जा सके जिससे दुखद करंट लगने की घटनाएं सामने आ रही हैं परिषदप्रशासन का कहना है कि बिजली लाइनें एवं खंभे विद्युत मंडल के अधीन हैं, जबकि परिषद केवल स्ट्रीट लाइट व्यवस्था का संचालन करती है। इसके बावजूद मंडल कर्मचारी स्ट्रीट लाइट लाइन से घरेलू कनेक्शन देकर उपभोक्ताओं से वसूली कर रहे हैं, जिससे आर्थिक भार नगर परिषद पर पड़ रहा है।
सीएमओ रामलाल कुशवाह ने कहा कि नगर में जर्जर बिजली लाइनें लोगों की जान के लिए खतरा बनी हुई हैं। परिषद प्रशासन ने मंडल अधिकारियों से तारों को मकानों से हटाकर सुरक्षित व्यवस्था बनाने की मांग की है। परिषद द्वारा ऐसे अवैध कनेक्शनों की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई कराई जाएगी।
बहरहाल बिजली की जर्जर लाइन तत्काल मकानों से हटाने की आवश्यकता है जिससे लोगों की जान सुरक्षित रह सके ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

संकल्प सेवा अभियान के तहत पीएम श्री स्कूल में सांस्कृतिक गतिविधियां, चित्रकला और भाषण प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा     |     गणेश पर्व पर हुड़दंग की तैयारी नाकाम: तिल्दा-नेवरा में चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार     |     जय महाकाल लिखे ऑटो से मिला सुराग, रायपुर ट्रैफिक पुलिस ने ईमानदारी से लौटाया महिला का गहना-नकदी भरा बैग     |     मंडीदीप में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ी नंदन बस, चालक केबिन में फंसा; कई घायल     |     IG के सेवा संकल्प अभियान का असर: धरसीवा में ग्रामीणों ने स्वेच्छा से 15 धारदार हथियार पुलिस को सौंपे     |     स्टाइपेंड वृद्धि को लेकर मध्यप्रदेश के इंटर्न डॉक्टरों ने उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल से की मुलाकात,जताया आभार     |     किसानी मोहल्ले में स्थापित 12 फीट की गणेश प्रतिमा बनी आकर्षण का केंद्र     |     कर्तव्यनिष्ठा और सौम्यता का संगम बनीं एसडीओपी शीला सुराणा, सहकर्मियों ने कहा परिवार की तरह बीते ढाई साल     |     बुड़ेरा में साहू समाज के शपथ ग्रहण और प्रतिभा सम्मान समारोह में शामिल हुए विधायक     |     अखंड ब्राह्मण समाज के समारोह में शामिल हुए विधायक अनुज शर्मा, उत्कृष्ट शिक्षकों का किया सम्मान     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811