Let’s travel together.

जो जिस बार्ड का मतदाता है वही होगा उस बार्ड का उम्मीदवार, कांग्रेस ने जारी की गाइडलाइन

0 190

बरेली रायसेन से यशवन्त सराठे

प्रदेश मे होने जा रहे नगर पालिका,नगर परिषद के चुनाव की हलचल मची हुई है ।प्रत्येक राजनैतिक दल जिताऊ उम्मीदवार के लिये अपनी अपनी चौसर विछाने मे लगे हुये है ।

चूंकि इस बार अध्यक्ष पद पार्षदो के व्दारा चुना जाना है। इसलिये बाहुवली अपने जीतने के लिये सुरक्षित बार्डो की तलाश मे जुटे हुये है ऐसी स्थिति मे कर्मठ कार्यकर्ताओ मे निराशा छाई हुई है।
बरेली नगर परिषद अध्यक्ष पद पिछड़ा वर्ग के लिये आरक्षित हुआ है नगर मे भाजपा एवं कांग्रेस का ही वर्चस्व है भाजपा किरार समाज से पहचानी जाती है बहीं नगर मे कांग्रेस कलार समाज को अधिक महत्वपुर्ण मान कर चल रही है ।
सभी समाजो के कार्यकर्ता अध्यक्ष पद की दौड़ मे है और अपने वार्ड को छोड़ दूसरे बार्डो में छलांग मार रहे है ।


प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्य मंत्री कमलनाथ ने परिपत्र जारी कर कांग्रेस उम्मीदवारो के मंसूबो पर पानी फेर दिया।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष चन्द्र प्रभाष शेखर ने निर्देश दिये हे कि कोई भी उम्मीदवार दूसरे वार्ड से नही लड़ेगा जो व्यक्ति जिस वार्ड मे रहता है एवं उस वार्ड का मतदाता है उसे ही उम्मीदवार वनाया जाये।अब देखना यह है कि इस निर्देश का कितना पालन होता है फिलहाल यदि ऐसा होता है तो जो कार्यकर्ता निराश हो रहे थे अपने वार्ड मे दूसरे व्यक्ति के घुस जाने से उनके चेहरो पर रोनक दिखाई दे रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मिनीगोल्फ नेशनल चैंपियनशिप 2026-27 का आयोजन 25 से 30 जून तक नवा रायपुर में     |     इंदौर की ग्राम पंचायत काली बिल्लोद में कचरे से बन रहा फर्नीचर, केंद्रीय संयुक्त सचिव ने किया निरीक्षण     |     7 साल के जक्ष ने रचा इतिहास, बने शिवपुरी के सबसे कम उम्र राज्य स्तरीय बैडमिंटन खिलाड़ी     |     राज्य सरकार की गांवों को आत्मनिर्भर एवं स्वच्छ बनाने वाली कल्याणकारी योजनाओं पर दाग लगाते ग्राम पंचायत चोटियां बालोद के सरपंच सचिव     |     आंगनबाड़ी केंद्रों को सशक्त बनाने के लिए ‘पंखुड़ी’ पोर्टल लॉन्च     |     ट्रैक्टर पर ले जाए जा रहे बिजली के पोल कार में घुसे, आर-पार निकले पोल; पति-पत्नी और बच्चा घायल     |     खेती में नई क्रांति, किसान लेजर लैंड लेवलर से समतल कर रहे खेत, पानी और लागत दोनों की बचत     |     कर्क रेखा पर पुलिस की सख्ती, चेकिंग देखते ही सीट बेल्ट बांधने लगे चालक     |     पटवारी की लापरवाही से किसान को लाखों की चपत, मूंग पंजीयन नहीं होने से समर्थन मूल्य का लाभ गंवाया     |     सांची विधायक कार्यालय के पास जलभराव से भड़के लोग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811