Let’s travel together.

21 जून को योग दिवस, तैयारियों का कलेक्टर ने लिया जायजा

0 130

दिये आवश्यक निर्देश, स्तूप परिसर में सूखी घास देखकर नाराजगी जताई

साँची रायसेन से देवेंद्र तिवारी

21 जून को योग दिवस के अवसर पर स्तूप परिसर में योगा कार्यक्रम आयोजित होगा। इसमें लगभग दो हजार लोगों के शामिल होने की संभावना है ।इसी को लेकर कलेक्टर श्री अरविंद दुबे,एसपी विकाश कुमार शाहवाल एवं जिला पंचायत सीईओ पीसी शर्मा ने तैयारी करने के निर्देश दिए तथा परिसर में पूरी तरह सूख चुकी घास पर नाराज़गी जताई एवं घास में पानी देने के निर्देश दिए ।

जानकारी के अनुसार नगर के स्तूप परिसर में 21 जून योग दिवस के अवसर पर योगा कार्यक्रम हेतु आज कलेक्टर अरविंद कुमार दुबे एसपी विकास कुमार शाहवाल जिला पंचायत सीईओ पीसी शर्मा  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमृत मीणा एसडीएम एल के खरे जप सीईओ प्रदीप कुमार छलोत्रे नप सीएमओ हरीश सोनी स्तूप प्रभारी संदीप मेहतो सहित अनेक अधिकारी उपस्थित थे। इस योगा कार्यक्रम में दो हजार लोग शामिल होंगे । स्तूप परिसर में हमेशा हरी भरी रहने वाली घास लापरवाही के चलते पूरी तरह सूख चुकी है तथा परिसर की हरियाली भी पूरी तरह नष्ट हो गई है जिससे परिसर की सुंदरता पर भी विपरीत प्रभाव पडा है कलेक्टर ने इस मामले में स्तूप प्रभारी श्री मेहतो से जानकारी ली तो बताया गया ट्यूवैल की मोटर बिगड गई है जिससे पानी न होने से समस्या खड़ी हो गई थी इतना ही नहीं  लगभग एक साल से मोटर बिगडी हुई है। इतना सब  होने के बाद भी विभाग मोटर ठीक नहीं करवा सका तथा अधिकारी हरियाली नष्ट होते देखते रहे । हरियाली के साथ पेड़ भी सूखने की कगार पर पहुंच गए हैं कलेक्टर श्री दुबे ने इस पर नाराज़गी जताई तथा कहा यह स्थल एक विश्व प्रसिद्ध पर्यटक स्थल है इस को इस हालत में लाकर छोड़ दिया गया जो ठीक नहीं है। उन्होंने तत्काल सीएमओ श्री सोनी को निर्देश दिए की इस घास को हराभरा बनाने के लिए घास पर फायर ब्रिगेड से पानी सींचा जाये जिससे पुनः हरियाली हो सके तथा योग दिवस पर परिसर हराभरा बन सके जिससे परिसर की हरियाली एवं सुंदरता पुनः बन सके ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811