Let’s travel together.

राज्य शासन के कर्मचारियों और पेंशनरों को करोड़ों की आर्थिक हानि – दोषी कौन ?

0 156

सुरेन्द्र जैन धरसीवां 

छत्तीसगढ़ में महंगाई , जोकि भारत सरकार द्वारा 1 जनवरी और 1 जुलाई से पहले indicators को दुरुस्त कर जारी किया जाता है। फिर भी इसका लाभ सिर्फ अखिल भारतीय सेवा को समय पर दिया जाता है, मानो बाजार की महंगाई सिर्फ उन्हीं के लिए है।

अखिल भारतीय सेवा को भी राज्य के खजाने से ही भुगतान होता है, फिर ये दोहरा व्यवहार क्यों?महंगाई के लिए बजट में प्रावधान रखा जाता है, तो विधान सभा से पारित बजट में वित्त विभाग की कैंची क्यों?

इसकी शुरुआत जोगी जी 17 महीने का एरियर्स खा कर शुरू की, तब से ये परंपरा शुरू हो गई। इसके लिए दोषी कौन है आप समझ गए होंगे ।राज्य शासन के कर्मचारी तो खैरात पर निर्भर हैं, ऐसा लग रहा है।
आधी तनख़ाह पाने वाला पेंशनर्स तो सरकार की गिनती में ही नहीं हैं।

राज्य शासन के कर्मचारियों और पेंशनरों के साथ वित्त विभाग जान बूझ कर उनको मिलने वाले मंहगाई भत्ते और मंहगाई राहत की एरियर राशि संबंधी कार्यवाही नहीं कर हड़पने का खेल खेल जा रहा है .

१- वित्त निर्देश ३२/२०१८ दिनांक २९ मई २०१९ में जूलाई २०१७ से अप्रैल २०१८( १० माह) के एरियर राशि पर पृथक से निर्णय लेने का उल्लेख किया गया, पर कार्यवाही आज तक नहीं हुई ।

२- वित्त निर्देश ०३/२०१९ दिनांक ०८ मार्च २०१९ में दो मंहगाई भत्ते स्वीकृत किए गए (०१/०१/२०१८ से २% एवं ०१/०७/२०१८ से २% ) जेड इनका नगद भुगतान मार्च २०१९ के वेतन, जो अप्रेल २०१९ दे था, से किया गया , परंतु ०१/०१/२०१८ से २८/०२/२०१९ तक १४ माह एवं ०१/०७/२०१८ से २८/०२/२०१९ तक ०८ माह कुल २४ माह के बकाया पर पृथक से निर्णय लेने का उल्लेख किया गया, पर आज तक कार्यवाही नहीं की गई ।

यह लिखे जाने तक बड़ी संख्या में कर्मचारी सेवानिवृत्त भी हो चुके हैं, पर उनके मौलिक अधिकारों की घोर उपेक्षा वित्त विभाग द्वारा की जा रही है । इन सबमें वित्त विभाग के अधिकारी/कर्मचारी भी शामिल हैं, परंतु स्वयं को नुकसान पहुँचाने वाले कालिदास की तरह रवैया अपनाए हुए हैं।

इस उपेक्षा पूर्ण रवैये के प्रति भारतीय राज्य पेंशनर महासंघ के प्रांताध्यक्ष वीरेंद्र नामदेव और रायपुर संभाग के अध्यक्ष प्रवीण कुमार त्रिवेदी ने अपना रोष प्रकट करते हुए शासन से मंहगाई भत्ते और मंहगाई राहत के एरियर राशि संबंधी आदेश अविलंब जारी करने की चेतावनी दी है । साथ ही वित्त विभाग के कार्यशैली पर कड़ी आपत्ति व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री, वित्त मंत्री से कार्यवाही की माँग की है ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

त्यौहार के मद्देनजर फ्लैगमार्च ,एसडीएम,एसडीओपी ने किया श्रीगणेश झांकियों का अवलोकन      |     जिला अस्पताल में 16 वर्षीय नाबालिग ने सात माह के मृत शिशु को दिया जन्म     |     मच्छरों के बढ़ते प्रकोप से जागा प्रशासन, सांची में शुरू हुआ सघन फॉगिंग अभियान     |     शिवपुरी में 113 करोड़ का सीवर प्रोजेक्ट फेल, सिंधिया ने जताई नाराजगी     |     सेवा संकल्प अभियान के तहत भाषण प्रतियोगिता के विजेताओं को भाजपा जिला अध्यक्ष ने बांटे पुरस्कार     |     सड़क दुर्घटना 4 की मौत, एक घायल      |     हाईवे-18 के प्रतीक्षालय बने शराबियों का अड्डा     |     30 गांवों के यात्रियों का स्टेशन, लेकिन ट्रेनों का ठहराव नाममात्र     |     बंदरों के आतंक से  गांवों में दहशत, वन विभाग से पकड़ने की मांग     |     मौसमी बीमारी का बढ़ा प्रकोप, पीएचसी में रोज उमड़ रही मरीजों की भीड़     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811