Let’s travel together.

पीएमश्री शासकीय हाई स्कूल  के बच्चों को मित्तल कॉलेज भोपाल का भ्रमण कराया 

0 129

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

पीएमश्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दीवानगंज के संकुल के अंतर्गत आने वाले पीएमश्री शासकीय हाई स्कूल ग्राम सेमरा के विद्यार्थियों को व्यावसायिक शिक्षा के अंतर्गतऔद्योगिक भ्रमण कराया गया। इस भ्रमण के दौरान छात्रों ने भोपाल में स्थित मित्तल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट का विजिट किया।
भ्रमण के दौरान छात्र-छात्राओं को विभिन्न तकनीकी व व्यावसायिक गतिविधियों की जानकारी दी गई। साथ ही विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को भविष्य में किए जाने वाले कोर्स और रोजगार के अवसरों के बारे में विस्तार से मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
इस अवसर पर विशेष रूप से सूचना प्रौद्योगिकी विषय के छात्रों को आधुनिक तकनीकों, कंप्यूटर लैब्स और डिजिटल संसाधनों के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को आईटी क्षेत्र में उपलब्ध भविष्य के कोर्स, उच्च शिक्षा और रोजगार अवसरों से अवगत कराया।

इस मौके पर सेमरा विद्यालय की प्राचार्य अस्मत बेगम ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया एबं व्यावसायिक शिक्षा प्रभारी प्रकाश मीणा ने बताया कि इस प्रकार के औद्योगिक भ्रमण से छात्रों में व्यावहारिक ज्ञान का विकास होता है और उन्हें आगे के करियर विकल्पों की जानकारी भी मिलती है। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक कौशल सिंह यादव,नईम खान,राशिद खान,प्रदीप कोली,संतोष मालवीय,नीलम व्योहार,जहीर खान ,ओमवती आर्य ,मुमताज़ खान,प्रकाश मेहरा,प्रतिभा यादव,अनुश्री जैन रचना नामदेव ,शुभम जाटव एबं समस्त शिक्षको ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। छात्र-छात्राओं ने इस भ्रमण को अत्यंत उपयोगी और प्रेरणादायी अनुभव बताया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811