Let’s travel together.

उद्यमी होगी सेन समाज की महिलाए- प्रवीण सेन

0 164

यशवंत सराठे  बरेली रायसेन

-सेन समाज के प्रत्येक घर का आर्थिक सर्वेक्षण कराकर कमजोर परिवार की महिलाओं को सेन समाज विकास संगठन शासन प्रशासन एवम समाज के मध्य संयोजन की भूमिका अदा कर समाज की महिलाओं को उद्यमी बनाने का हर संभव प्रयास किया जाएगा । श्री परमात्मा ने कहा कि संगठन की महिलाओं का कार्यक्रम आज समाप्त नही होगा बल्कि आज से शुरू होगा ।
श्री सेन ने कहा की जिस समाज का इतिहास नही वह समाज मुर्दे के समान होता है अतः जो नानिया और दादिया नाती पोते को कहानियां सुनाती थी वही दादी और नानिया अब नाती पोते को महापद्म नंद सामंत सेन और कर्पूरी ठाकुर का इतिहास पढ़ाने का कार्य करे जिससे आने वाले नौनिहालों का सर गर्व से ऊंचा रहे । उक्त उदगार प्रदेश अध्यक्ष ने त्रिमूर्ति मांगलिक भवन गुना में आयोजित महिला सम्मेलन में व्यक्त किए ।


गुना में बनेगा सेन चौराहा
गुना नगर पालिका अध्यक्ष सविता गुप्ता ने महिला सम्मेलन की सराहना करते हुए कहा कि मैंने आपने जीवनकाल किसी समाज द्वारा महिलाओं के विकास हेतु महिला सम्मेलन आयोजित होते पहलिबार देखा है , उन्होंने संगठन की जिला अध्यक्ष रानी सेन की सराहना करते हुए कहा की मैं आपकी मांग को गंभीरता से लेते हुए समस्त प्रशानिक कार्यवाही पूर्ण कर सेन चौराहे का निर्माण किया जाएगा , जिसके लिए मैं सेन समाज विकास संगठन के प्रतिनिधि मंडल को सोमवार को परिषद में आने का निमंत्रण देती हू ।
राष्ट्रीय अध्यक्ष डी एस राजोरिया ने सफल आयोजन की बधाई देते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज का मनोबल बढ़ता है ।
श्रीमती किरण सेन महिला अध्यक्ष ने कह की हर महिला को जागरूक करना हमारा नैतिक कर्तव्य है जिसे हम हर हाल में करते रहेंगे ।
कार्यक्रम को राष्ट्रीय सचिव कल्याण सेन विष्णु सेन कुंभराज , प्रदेश उपाध्यक्ष राम चरण सेन कल्लू
दिलीप सेन जर्दा जिला अध्यक्ष भाजपा पि प्र नीलम सेन गुना,जगदीश सेन सतना ग्वालियर रेखा सेन महिला जिला अध्यक्ष ग्वालियर , राजाराम सेन युवा प्रदेश अध्यक्ष छतरपुर अंजली सेन महिला जिला अध्यक्ष छतरपुर , बंदना सेन सभागीय अध्यक्ष भोपाल रेखा सेन संरक्षक , प्रमोद सेन जिला अध्यक्ष पन्ना, आरती सेन महिला जिला अध्यक्ष पन्ना कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष माखन सेन दाऊ, प्रकाश सेन जिला अध्यक्ष अशोक नगर पुष्पा सेन महिला जिला अध्यक्ष अशोक नगर आदि ने संबोधित किया ।
इस अवसर पर शहीद अरविंद सेन के मां-बाप का सम्मान प्रतिभावान छात्र छात्राओं का सम्मान पत्रकारों का सम्मान जनप्रतिनिधियों का सम्मान भी किया गया
ये हुई नई नियुक्तियां
संगठन के प्रदेश अध्यक्ष प्रवीण सेन परमात्मा ने बाबूलाल सेन हरिपुर को केश शिल्पी प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष , श्रीमती सीमा जागीरदार गुना को महिला कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष , दिलीप सेन कुंभराज को गुना जिला अध्यक्ष , श्रीमती रानी सेन को संभागीय सचिव ग्वालियर , श्रीमती पुष्पा सेन को महिला जिला अध्यक्ष अशोक नगर एवम प्रमोद सेन को पन्ना जिला अध्यक्ष नियुक्त किया ।
कार्यक्रम में स्वागत भाषण युवा महिला जिला अध्यक्ष ज्योति सेन ने दिया तो आभार महिला जिला अध्यक्ष रानी सेन ने व्यक्त किया ।
कार्यक्रम का सफल संचालन लालू सेन मृगवास ने किया ।
कार्यक्रम को सफल बनाने में सीमा जागीरदार युवा जिला अध्यक्ष मोनू कुसमोदा , राजू छाबड़ा , राजेश आनंद पुर, जिला उपाध्यक्ष रेखा सेन , कार्यकारी जिला अध्यक्ष विजेता सेन , श्रीमती पिंकी सेन गुना ब्लॉक अध्यक्ष श्रीमती रचना सेन ग्रामीण अध्यक्ष , राधा सेन मकसूदानगढ नीतू सेन चाचौड़ा , कविता सेन राघौगढ़ पूजा सेन म्याना, सावित्री सेन आरोन , पूजा सेन कालोनी, सीमा सेन कुंभराज , ज्योति टकनेरा, बबिता शिक्षक , रजनी प्रेमश्री आदि का विशेष योगदान रहा ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सड़क पर संग्राम: ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’ पर अड़े ग्रामीण, SDM-तहसीलदार की समझाइश के बाद शुरू हुई वोटिंग     |     एआइ उपयोग से पर्यटकों की यात्रा सुगम- ललित गौड़      |     सितंबर में ही खिले कांस के फूल, बारिश की विदाई का दे रहे संकेत     |     श्राद्ध कार्यक्रम में मां की स्मृति में रोपा पौधा, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश     |     चिटफंड कंपनी के नाम पर लाखों रुपये हड़पने वाला शातिर ठग चढ़ा पुलिस के हत्थे     |     शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन, वरिष्ठता, पदोन्नति और ई-अटेंडेंस की विसंगतियां दूर करने की मांग      |     पंचायत भवन में चोरी, वाई-फाई कैमरा और दो सोलर प्लेट ले गए चोर     |     जंगल में बाघों और गांवों में इंसानों की मौत—क्या यह एक ही संकट की दो तस्वीरें हैं?- दीपक कांकर      |     पंचायत उपनिर्वाचन अंतर्गत जिला पंचायत सदस्य वार्ड क्र-3 मेहगांव सीट पर सबसे कम तथा ग्राम पंचायत कन्हवार में सरपंच पद के लिए हुआ सबसे ज्यादा मतदान     |     मध्यप्रदेश पुलिस के 100 अधिकारियों-कर्मचारियों को डीजी प्रशस्ति पत्र एवं डिस्क     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811