Let’s travel together.

महाराजा रणजीत सिंह कॉलेज में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान का आयोजन

0 172

इंदौर। पर्यावरण संरक्षण और मातृत्व के सम्मान का संदेश देने के उद्देश्य से महाराजा रणजीत सिंह कॉलेज के ईको क्लब ने 29 अगस्त को कॉलेज प्रांगण में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान का भव्य आयोजन किया। इस अवसर पर कॉलेज परिसर हरियाली और संवेदनाओं से सराबोर हो उठा।

कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज के सीईओ श्री सतविंदर सिंह माखीजा ने पौधारोपण कर किया। इस अवसर पर कॉलेज के संस्थापक डॉ. रघुबीर सिंह माखीजा एवं माता गुजरी स्कूल की डायरेक्टर सुश्री रमन कौर माखीजा विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहीं।

मुख्य अतिथि के रूप में इंदौर के प्रथम नागरिक श्री पुष्यमित्र भार्गव ने अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। श्रद्धेय श्रीमती हरशरण कौर माखीजा के पुण्य स्मरण में पौधारोपण कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई। विद्यार्थियों, शिक्षकों और ईको क्लब सदस्यों ने अपनी-अपनी माताओं के नाम पौधे रोपकर प्रेम, सम्मान और कृतज्ञता का संदेश दिया।

वक्ताओं ने अपने उद्बोधन में कहा कि जिस प्रकार माँ जीवन का आधार हैं, उसी प्रकार धरती माँ भी जीवनदायिनी हैं। वृक्षारोपण हर व्यक्ति का नैतिक दायित्व है और इससे पर्यावरण संरक्षण की दिशा में ठोस कदम बढ़ाया जा सकता है।

यह कार्यक्रम ईको क्लब की संयोजक प्रो. महिमा जैन और कार्यक्रम संयोजक प्रो. ऋचा जोशी के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कॉलेज प्राचार्य डॉ. आनंद निघोजकर ने इस पहल को सराहा और प्रो. दीपक शर्मा के विशेष मार्गदर्शन को रेखांकित किया। इस अवसर पर प्रो. पुष्पेंद्र दुबे, प्रो. प्रदीप पुरे, डॉ. मनोज जोशी, प्रो. सीमा शिन्त्रे, डॉ. लाल कुमार, प्रो. दीपांशु पांडे और डॉ. मितेश चौधरी सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

कॉलेज प्रबंधन ने इस पहल को समाज में हरित चेतना जगाने की दिशा में एक प्रेरणादायी कदम बताया और विद्यार्थियों को प्रकृति संरक्षण के लिए सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

स्व. परसराम भारद्वाज जी की जयंती पर कांग्रेसजनों ने किया श्रद्धापूर्वक स्मरण     |     सबसे बड़े पत्रकार तो आदि तीर्थंकर ऋषभ देव थे जिन्होंने हर प्राणी का कल्याण किया     |     व्यावसायिक शिक्षा से रोजगार के अवसरों की राह समझने भोपाल पहुंचे पीएमश्री स्कूल सेमरा के विद्यार्थी     |     पितृ मोक्ष के लिए 4 अक्टूबर से सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा     |     पानी में डूबा अंबाडी-छपरई अंडरपास, तीन रेलवे पटरियां पार करने को मजबूर ग्रामीण; हादसे का खतरा बढ़ा     |     सूने मकान में चोरी करने घुसे आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया     |     युवती से धक्का-मुक्की का वीडियो वायरल, बरेली थाने का वीडियो भी सामने आया; पुलिस पर रिपोर्ट दर्ज नहीं करने के आरोप     |     वृद्धजन समाज की अमूल्य धरोहर, उनका सम्मान हमारी नैतिक जिम्मेदारी : डॉ. प्रभुराम चौधरी     |     सेवा सदन कार्यालय में “सेवा से संकल्प माह” का विशाल शिविर, 5000 से अधिक नागरिकों की सहभागिता     |     घरों के ऊपर से गुजर रही 33 केवी लाइन टूटी, चिंगारी और धमाकों से मची अफरा-तफरी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811