Let’s travel together.

नवजात शिशु के मामले में जिला बाल कल्याण समिति के पदाधिकारी बरेली पहुंचे, संज्ञान में लिया मामला

0 130

सी एल गौर  रायसेन

जिले की बरेली तहसील मख्यालय पर कचरे के देर में मिले नवजात शिशु के ममले में शनिवार को जिला बाल कल्याण समिति के पदाधिकारी बरेली पहुंचे एवं नवजात का मामला संज्ञान में लिया बरेली अस्पताल पहुंचकर नवजात शिशु के बारे में बरेली बीएमओ डॉ हेमंत यादव से जानकारी ली एवं नवजात शिशु के उपचार के लिए निर्देशित किया।

जिला बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष आदित्य चावला एवं सदस्य महेंद्र प्रजापति,श्रीमती ममता पटेल ने बरेली पहुंच कर चिकित्सालय में नवजात शिशु के स्वास्थ्य के बारे में बरेली बीएमओ डॉक्टर हेमंत यादव से जानकारी ली।

उन्होंने बताया कि नवजात पूर्णतः स्वस्थ है दो दिन और अस्पताल में रखकर नवजात शिशु को बाल कल्याण समिति के सुपर्द करेंगे,जिला बाल कल्याण समिति के पदाधिकारीयो ने थाना प्रभारी बरेली कपिल गुप्ता से मिलकर संबंधित प्रकरण के बारे में संज्ञान लिया तथा थाना प्रभारी को अज्ञात आरोपी का पता लगाने के लिए निर्देशित किया है।इस इस संबंध में बरेली थाना प्रभारी श्री गुप्ता ने बाल कल्याण समिति को अवगत कराया कि आरोपी की सघनता के साथ तलाश की जा रही है, शीघ्र आरोपी का पता लगा लिया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

कुँवरगढ़ महोत्सव के दूसरे दिन उमड़ा जनसैलाब     |     कुंवरगढ़ से कुंरा फिर कुंवरगढ,आदिवासी राजा की पहचान खोती विरासत हुईं पुनर्स्थापित     |     नई दिल्ली में आयोजित ‘वर्कशॉप फॉर लेजिस्लेटर्स’ में धरसीवां विधायक हुए शामिल     |     7 वर्ष से फरार हत्या का आरोपित अंततः पुलिस गिरफ्त में     |     खड़ी ट्रॉली में बाइक की भिड़त से बाइक चालक की मौत     |     हनुमान जयंती के उपलक्ष में ग्रामीण अंचलों में भक्ति का माहौल, मंदिरों में सजावट और रामायण पाठ शुरू     |     हाईवे 18 पर ‘भारी ट्राला’ बना मुसीबत, पंचायत का गेट हाईवे से हटकर निकाला रास्ता – 15 किमी में लगे 4 दिन     |     अंबाडी में रामलीला का समापन, रावण वध के साथ गूंजा जय श्रीराम का जयघोष     |     ग्रामीण क्षेत्र के स्कूलों में मनाया प्रवेश उत्सव     |     दीवानगंज क्षेत्र में तेज बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान, किसानों ने सर्वे की उठाई मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811