Let’s travel together.

अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक रावण वध का मुख्य कार्यक्रम शनिवार को

0 155

केंद्रीय कृषि, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान शामिल

शहर में निकलेगी जय महावीर की विशाल शोभा यात्रा

 सी एल गौर रायसेन

शहर में प्रारंभ हुए विगत 15 दिसंबर से ऐतिहासिक रामलीला मेला में शनिवार को अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक रावण वध का मुख्य कार्यक्रम मेला समिति के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शाम 6:00 बजे से आयोजित किया जाएगा। रामलीला में शुक्रवार को भगवान राम और लंका पति रावण की सेना का आमना-सामना होता है और वर्चस्व की लड़ाई दोनों के बीच जारी है रन मैदान में दोनों ही तरफ से युद्ध में कलाकारों द्वारा कौशल दिखाया जा रहा है। रावण वध मुख्य कार्यक्रम की तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। रावण वध कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में इस बार भारत सरकार में केंद्रीय कृषि, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान शामिल हो रहे हैं । इनके अलावा क्षेत्र के विधायक डॉक्टर प्रभु राम चौधरी, जिला भाजपा अध्यक्ष राकेश शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष यशवंत मीणा एवं नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष श्रीमती सविता सेन आदि विशेष अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

रिंकेश गुर्जर धारण करेंगे जय महावीर का मुखौटा

रामलीला मेला के चलते प्राचीन चली जा रही परंपरा के अनुसार रावण वध के मुख्य कार्यक्रम के दौरान जय महावीर समिति के तत्वाधान में शहर के बावड़ी पुरा स्थित श्री हनुमान मंदिर से शाम को जय महावीर की विशाल शोभा यात्रा प्रारंभ की जाएगी। इस बार जय महावीर का मुखौटा रिंकेश गुर्जर धारण करेंगे।

35 फीट ऊंचे रावण के पुतले का होगा दहन

रावण वध के मुख्य कार्यक्रम के दौरान रामलीला मैदान में लंका पति रावण का 35 फीट ऊंचा पुतला दहन किया जाएगा, रावण के पुतले का निर्माण भोपाल के कलाकार द्वारा किया गया है।

मयूर डांस पार्टी के कलाकार देंगे प्रस्तुति

रावण वध के मुख्य कार्यक्रम के दौरान शनिवार को दोपहर 2:00 बजे से लेकर 4:00 बजे तक मयूर डांस पार्टी के कलाकारों द्वारा अपनी कला का सुंदर प्रदर्शन किया जाएगा। इसके पश्चात रामलीला की शुरुआत विधि वध रूप से की जाएगी।

मुख्य कार्यक्रम को लेकर जिला एवं पुलिस प्रशासन सक्रिय

रामलीला में रावण वध के मुख्य कार्यक्रम को लेकर श्री रामलीला मेला न्यास के पदेन अध्यक्ष एवं कलेक्टर अरविंद दुबे एवं जिला पुलिस अधीक्षक पंकज पांडे के निर्देशन में कार्यक्रम के दौरान पूरी तरह से सुरक्षा व्यवस्था की कमान उनके अधीनस्थ अधिकारी एवं पुलिस जवान संभालेंगे। उन्होंने अपने अधीनस्थ अधिकारियों को रावण वध कार्यक्रम के दौरान पूरी सतर्कता बरतने एवं शांति व्यवस्था के साथ कार्यक्रम संपन्न हो ऐसे निर्देश दिए हैं।

रावण वध कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील,

रावण वध के मुख्य कार्यक्रम में रामलीला मेला समिति के कार्यकारी अध्यक्ष बृजेश चतुर्वेदी, रामलीला संचालक पंडित राजेंद्र शुक्ला, मीडिया प्रभारी सी एल गौर, सहित समिति के सदस्यों ने नगर के गणमान्य नागरिक एवं सभी धर्म प्रेमी बंधुओ से उक्त गरिमामय रावण वध के कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा संख्या में पधार कर कार्यक्रम को सफल बनाने एवं धर्म का लाभ उठाने की अपील की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

धरसींवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक सप्ताह में 57 असामाजिक तत्व जेल भेजे     |     तृष्णा को सीमित करें, परिग्रह का बोझ घटाएं : मुनि श्री चंद्र सागर     |     विनय उपाध्याय को मिलेगा ‘राजुरकर राज सम्मान 2026’, 27 सितंबर को भोपाल में होगा सम्मान     |     संपादकीय :: UPI पर MDR: भुगतान की आजादी की कीमत कौन चुकाएगा?     |     सेवा भारती के सहरिया बालक छात्रावास में गणेश उत्सव, पूर्व विधायक प्रहलाद भारती ने की आरती     |     महाराजा शंकर शाह एवं कुंवर रघुनाथ शाह के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि     |     जन विश्वास अभियान के तहत दीवानगंज बी-पैक्स का निरीक्षण, किसानों से सीधे लिया फीडबैक     |     जनहित के मुद्दों पर कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा     |     सांची में श्री शीतलनाथ दिगंबर जैन मंदिर में पर्युषण पर्व की धूम     |     सांची ओवरब्रिज में जगह-जगह गड्ढे, बारिश का पानी भी भराया     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811