रामभरोस विश्वकर्मा, मंडीदीप रायसेन
नेशनल हाईवे होशंगाबाद रोड टोल के पास एक बार फिर हुई दर्दनाक दुर्घटना जिसमें चार गौ माता की हो गई मौत इससे पूर्व बिगड़ दोनों भी कर गौ माता की हो गई थी मौत जिसको लेकर आज युवाओं द्वारा नेशनल हाईवे होशंगाबाद रोड जाम कर दिया गया

क्षेत्र में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं में गोमाता की दर्दनाक मौत से ग्रामीणों और युवाओं में आक्रोश व्याप्त हो गया। गुरुवार देर शाम एक बार फिर तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से दो गोमाताओं की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना से गुस्साए युवाओं ने हाईवे पर जाम लगा दिया और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की।

ग्रामीणों का कहना है कि हाईवे पर आए दिन लापरवाह वाहन चालकों के कारण हादसे होते हैं, जिससे गौवंश असमय काल के गाल में समा रहे हैं। इसके बावजूद प्रशासन द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। युवाओं ने मांग की है कि हाईवे किनारों पर गौवंश को सुरक्षित रखने की व्यवस्था की जाए और तेज रफ्तार व लापरवाह वाहनों पर सख्त कार्रवाई की जाए।