एक दूसरे को मिठाई खिलाकर लोगों ने दी दीपोत्सव पर्व की शुभकामनाएं
सी एल गौर रायसेन
जिला मुख्यालय सहित जिले भर में दीपावली का महापर्व धूम धाम एवं उत्साह के वातावरण में मनाया गया, लोगों ने इस अवसर पर श्रद्धा भाव के साथ धन की देवी मां लक्ष्मी जी की विशेष पूजा, अर्चना, आरती कर सुख समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर बच्चों में भारी उत्साह देखा गया दीपावली की देर रात्रि जिधर देखो उधर पटाखे की आवाज सुनाई दी वही लोग एक दूसरे को दीपोत्सव महापर्व पर मिठाई खिलाते हुए शुभकामनाएं देते नजर आए । दीपावली के अवसर पर लोगों ने अपने अपने घरों पर रंगीन विद्युत साज सज्जा की एवं त्योहार के उपलक्ष में मिष्ठान का आनंद लिया।हर सनातन धर्म प्रेमी के घर-घर में दीपावली के महापर्व पर विशेष पूजा की गई दीपावली के दूसरे दिन मंगलवार को बाजार में कम ही चहल पहल लोगों की दिखाई थी आधे से ज्यादातर दुकान बंद रहे दिन भर लोग दीपावली की शुभकामनाएं एवं एक दूसरे से गले मिल कर आशीर्वाद लेते देखे गए । दीपावली महापर्व के बाद अब घरों में भाई दूज पर्व की जोरदार तैयारी हो रही है ।

इस प्रकार से जिले भर में दीपावली का महापर्व पूरे उत्साह के साथ मनाया गया हालांकि बाजारों में लोगों की भीड़ तो देखी गई परंतु महंगाई का दौर होने के कारण ज्यादा मार्केट नहीं चल पाया क्योंकि अधिकांश क्षेत्र ग्रामीण क्षेत्र का है जहां किसानों की धान फसल अभी खेतों में ही खड़ी है अगर समय से पूर्व धान फसल कट जाती तो दीपावली महा पर्व पर और ज्यादा उत्साह का वातावरण दिखाई देता। कई विभागों के कर्मचारियों को भी दीपावली जैसे महत्वपूर्ण त्योहार पर पगार नहीं मिलने के कारण कई लोगों की दीपावली फीकी रही। इसके बावजूद भी दीपावली का त्यौहार इतना बड़ा त्यौहार है कि इसमें व्यक्ति पूरी तरह से तैयारी नहीं कर पाता जब देखो तब व्यक्ति को कमी ही नजर आती है । सनातन धर्म के त्योहारों में सबसे बड़ा त्योहार दीपावली का माना जाता है जिसमें लाखों रुपए खर्च होने के साथ एक अलग ही उत्साह का वातावरण लोगों में देखा जाता है। ग्रामीण क्षेत्र में मंगलवार को पड़वा के दिन गौ माता का श्रृंगार किया गया एवं उनकी विशेष पूजा अर्चना की गई,गांव गांव में गौ माता का श्रंगार कर दीपावली का त्योहार उत्साह के साथ मनाया गया एवं भगवान गोवर्धन की विशेष पूजा अर्चना घर घर में की गई, एवं लोगों ने सुख समृद्धि प्रदान करने आशीर्वाद लिया।

भाजपा कार्यालय में जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा ने की मां लक्ष्मी की पूजा अर्चना
दीपावली के पावन पर्व पर भाजपा जिला कार्यालय रायसेन में जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा की विशेष मजूदगी में दीपावली महापर्व मनाया गया।उन्होंने इस अवसर पर मां लक्ष्मी की विशेष पूजा अर्चना कर आरती की, इस मौके पर जिला अध्यक्ष श्री शर्मा ने मौजूद पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं तथा कार्यालय स्टाफ कर्मियों को मिठाई वितरित कराकर दीपोत्सव महापर्व की शुभकामनाएं दी।