Let’s travel together.

सार्वजनिक स्थान पर गांजा पीते गंजेडी गिरफ्तार

0 188

सुरेंद्र जैन धरसीवा

खरोरा पुलिस ने मंगलवार को सार्वजनिक स्थान पर गांजा पीते हुए एक गंजेडी को गिरफ्तार किया।
टी आई थाना खरोरा कृष्णा कुशवाह ने बताया कि मुखबीर से पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम भेजरीडीह निवासी अजय गेंडरे पिता अमृत लाल गेंडरे द्वारा अपने गांव के तालाब पार में बैठकर नशीला पदार्थ गांजा पी रहा है, जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित करते हुए उनके मार्गदर्शन में थाना प्रभारी खरोरा ने टीम गठित की
पुलिस द्वारा पंचनामा तैयार किया गया नोटिस तामिल पश्चात् साथ में लेकर मुखबीर द्वारा बताये स्थान पर ग्राम भेजरीडीह तालाब पार में घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया गया जहां पर आरोपी अजय गेंडरे को तालाब पार में चोंगा में गांजा पीते हुए पकड़ा गया। विधिवत् कार्यवाही करते हुए संदेही के पहने काला रंग के टीशर्ट व काला-सफेद रंग के लोवर पेंट ( छीटदार) के जेब की तलाशी लेने पर लोवर पेंट के एक जेब में तीन कागज का पुड़िया में मादक पदार्थ गांजा भरा हुआ (प्रत्येक कागज की पुड़िया का गांजा सहित व काला रंग का बिना इस्तेमाली चोंगा, तथा एक चाबी कंपनी का माचिस तिली सहित मिला, तथा हाथ में एक काला रंग का चोंगा जिसमें गांजा भरा हुआ अधजला एवं चिंदी (सफेद कपड़े का टुकड़ा) जुमला किमती लगभग 320/- रूपये के मिलने पर गवाहो के समक्ष बरामद किया गया। बरामद गांजा के संबंध में कोई लिखित अनुज्ञा पत्र अथवा वैधानिक दस्तावेज करने नोटिस दिया गया जो कोई कागजात पेश नही करने पर आरोपी के अधिपत्य से मुताबिक जप्ती पत्रक के जप्त किया गया। आरोपी के विरूध्द धारा 27 नारकोटिक एक्ट का अपराध घटित करना पर्याप्त साक्ष्य पाये जाने से मौके पर गिरफ्तार कर गिरफ्तारी की सूचना परिजनों को देकर को न्यायिक रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय पेश किया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई सियावास  की नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन     |     विकास की बडी बडी बातें और दावे,हो रहे खोखले साबित      |     बेसर में तेंदुए का हमला, गाय के बछड़े को बनाया शिकार, ग्रामीणों में दहशत     |     आंधी-बारिश का असर,तेज हवाओं ने उड़ाए टीन शेड, कई जगह नुकसान, उमस से मिली राहत     |     पल्स पोलियो अभियान, गांव-गांव पहुंची स्वास्थ्य टीम, हजारों नौनिहालों को पिलाई गई दो बूंद जिंदगी की     |     शिक्षिका से छेड़छाड़ वाले प्रधानपाठक को पुलिस ने भेजा जेल लेकिन विभागीय कार्यवाही अब तक नहीं     |     गढ़ी में निःशुल्क हृदय रोग शिविर में उमड़ी भीड़, 100 से अधिक मरीजों की हुई जांच     |     वीरपुर की क्षतिग्रस्त शाला भवन से छात्रों – शिक्षकों की जान को खतरा, नवनिर्माण की दरकार      |     फिर फिसली यात्री बस ,बाल – बाल बचे 40 यात्री,कुछ को मामूली चोटें     |     वीरपुर का यात्री प्रतीक्षालय जेसीबी ने तोड़ा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811