Let’s travel together.

गुंडे बदमाशों पर पुलिस का शिकंजा,गिरफ्तार कर निकाला जुलूस

0 164

सुरेंद्र जैन धरसीवां

लगता है धरसीवा पुलिस ने अब क्षेत्र को गुंडा बदमाशों के आतंक से मुक्ति दिलाने कमर कस ली है तभी तो सिलतरा सांकरा धरसीवा आदि के गुंडे बदमाशों पर लगातार पुलिस कार्यवाही कर उन्हें जेल भेज रही है और उनकी हेकड़ी निकालने उनका गांवों में जुलूस भी निकाला जा रहा है।
बुधवार को पुलिस ने फिर कुछ गुंडे बदमाशों को गिरफ्तार कर धरसीवा में उनका जुलूस निकाला दरअसल एसएसपी लाल उमेद सिंह के निर्देशन ओर सीएसपी उरला पूर्णिमा लामा के मार्गदर्शन में धरसीवां टी आई राजेंद्र दीवान और सिलतरा चौकी प्रभारी राजेंद्र कंवर कार्यभार संभालने के बाद से ही गुंडे बदमाश चाकूबाजी लूटपाट करने वालो की जानकारी हासिल कर ग्रामीणों को उनके आतंक से मुक्ति दिलाने लगातार उन्हें गिरफ्तार कर उनका जुलूस निकालकर आम जन मानस को भय मुक्त जीवन जीने की ओर अग्रसर करने में लगे हैं।

चार गुंडे गिरफ्तार भेजा जेल
टी आई राजेंद्र दीवान ने बताया कि गाँव के लोगों के साथ मारपीट कर गुंडागर्दी करने वाले चार बदमाशों को गिरफ्तार कर धरसीवा में उनका जुलूस निकाला गया ओर उन्हें बुधवार को जुलूस के बाद जेल भेजा गया है गिरफ्तार गुंडों में केवल साहू ग्राम मोहदी सत्यनारायण साहू ग्राम देवरी युगल कुमार दुबे ग्राम देवरी एवं विक्की सिंह ग्राम देवरी सामिल हैं

Leave A Reply

Your email address will not be published.

कदंब अभियान को डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन का सहयोग, गड्ढे खोदने वाली मशीन भेंट     |     गणेश उत्सव एवं अनंत चतुर्दशी को लेकर हिन्दू उत्सव समिति की बैठक आयोजित     |     प्रतिबंध के बावजूद बाजार में बिक रही पीओपी की प्रतिमाएं, पर्यावरण और जल प्रदूषण का बढ़ा खतरा     |     बच्चों में सर्दी-जुकाम, हल्का बुखार और सामान्य स्वास्थ्य समस्याओं से बचाव जरूरी     |     बाबा रामदेव जी महाराज का जन्म प्रकट दिवस श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया     |     41वें चक्रधर समारोह में 14 सितंबर को सजेगी सुरों की महफिल     |     संदिग्धों व असामाजिक तत्वों के विरुद्ध पुलिस की कार्यवाही जारी     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के जन्म दिवस को सेवा पखवाड़ा सेवा संकल्प अभियान के रूप में मनाएगी भाजपा     |     पेट्रोल पंप पर चाकू दिखाकर 10 हजार रुपए लूटे, एक्टिवा से आए थे 4 बदमाश     |     पुलिस और प्रशासन ने मिलकर निकाला पैदल मार्च     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811