Let’s travel together.

सोमवार को निकलेगी भव्य कावड़ यात्रा

0 225

असलम खान सिराली हरदा

भाजपा मंडल की महत्वपूर्ण बैठक भाजपा कार्यालय में संपन्न हुई मीडिया प्रभारी वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि भाजपा के लोकप्रियता नेता पूर्व विधायक एवं अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष कुंवर संजय शाह के द्वारा प्रतिवर्ष गोंदागांव गंगेश्वरी से लगभग 20 किलोमीटर पैदल चलते हुए पूर्ण श्रद्धा भक्ति के साथ कावड़ में जल लेकर टिमरनी के ऐतिहासिक महादेव मंदिर में जलाअभिषेक कर संपन्न होती है, इस यात्रा में क्षेत्र के धर्म प्रेमी बड़ी संख्या में उनके साथ रहते है।विगत कई वर्षों से यह कावड़ यात्रा निरंतर जारी है। भाजपा मंडल सिराली एवं पहटकला की एक संयुक्त बैठक में कावड़ यात्रा की तैयारी को अंतिम रूप दिया गया कुंवर संजय शाह ने सभी धर्म प्रेमियों को इस यात्रा में सम्मिलित होने का आव्हान किया। इस अवसर पर कावड़ यात्रा पर प्रकाश डालते हुए कुंवर संजय शाह ने कहा कि भगवान शिव को समर्पित यह एक वार्षिक यात्रा है जिसमें मैं अपने सभी धर्म प्रेमियों के साथ सपत्निक गोंदागांव गंगेश्वरी त्रिवेणी संगम से पतित पावनी मां नर्मदा का कावड़ में जल लेकर टिमरनी के प्राचीन ऐतिहासिक महादेव मंदिर तक पहुंच कर भगवान महादेव का जलाभिषेक करता हूं ।यह यात्रा आप सभी लोगों के सहयोग से भव्य रूप से संपन्न होती है ।मंडल अध्यक्ष एडवोकेट अनिल राजपूत ने कहा कि भगवान शिव को समर्पित इस कावड़ यात्रा के बारे में शास्त्रों में कहा गया है कि समुद्र मंथन से निकले हुए विष को भगवान शिव ने अपने गले में धारण किया था उस विष के कारण उन्हें गले में पीड़ा हो रही थी और शिव भक्तों ने पवित्र नदियों का जल लाकर उनका अभिषेक किया जिससे उस विष का असर समाप्त हुआ तभी से यह कावड़ यात्राएं निकाली जा रही है। इस बार 4 अगस्त दिन सोमवार को यह यात्रा गोंदागांव से प्रातः 8:00 बजे प्रारंभ होगी।इस कावड यात्रा में सिराली क्षेत्र से बड़ी संख्या में धर्म प्रेमी सम्मिलित होंगे।बैठक में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

*असलम खान सिराली हरदा*

Leave A Reply

Your email address will not be published.

उप मुख्यमंत्री ने भटलो में सन्नई नाला में बने पुल का किया लोकार्पण     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने बिछिया नदी में पुल निर्माण का किया भूमिपूजन     |     लाड़ली बहना योजना से महिलाओं को मिल रही आर्थिक मजबूती     |     बालमपुर से कंकाली धाम तक 35 किमी निकली चुनरी यात्रा, 8 घंटे तक चिलचिलाती धूप में नंगे पैर चले हजारों श्रद्धालु     |     भक्ति और गरबा की उमंग में सराबोर हुआ सिल्वर स्प्रिंग्स गरबा महोत्सव     |     छत्तीसगढ़ यूथ इनोवेशन एंड एंटरप्रेन्योरशिप कॉन्क्लेव 2026’का आयोजन     |     नेशनल हाइवेज़ इंफ्रा ट्रस्ट की सराहनीय पहल,तरपोंगी की 10 छात्राओं को मिली साइकिल, शिक्षा का सफर हुआ आसान     |     मध्य प्रदेश संस्कृत विभाग की ओर से दशहरा मैदान पर किया गया शक्ति पर्व का आयोजन      |     केंद्रीय कृषि एवं कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान करेंगे नगर परिषद नवीन कार्यालय भवन का लोकार्पण     |     अभिव्यक्ति साहित्यिक संस्था का हिंदी सेवी सम्मान समारोह 16 अक्टूबर को     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811