Let’s travel together.

पर्यावरण में वृक्षों की अहम भूमिका होती है- प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश

0 55

-कार्यक्रम में लगभग 500 पौधे रोपित किए गए
-पंच-ज अभियान के अंतर्गत पौधारोपण

रंजीत  गुप्ता शिवपुरी

राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के आदेशानुसार ”पंच-ज” अभियान के अंतर्गत बुधवार को एडीएम ऑफिस परिसर शिवपुरी में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लगभग 500 पौधे रोपित किये गये।
प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजेन्द्र प्रसाद सोनी की अध्यक्षता में न्यायिक अधिकारीगणों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने वृक्ष लगाकर उसके संरक्षण एवं संवर्धन का प्रण लिया। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि पर्यावरण का संतुलन बनाये रखने के लिए वृक्ष अति आवश्यक है इसलिए हमें अधिक से अधिक वृक्ष लगाना चाहिए एवं उनका संरक्षण व संबर्धन भी करना चाहिए।
इस अवसर पर न्यायिक अधिकारीगण, अशोक कुमार शर्मा विशेष न्यायाधीश, विवेक शर्मा प्रथम जिला न्यायाधीश, कौशलेंद्र सिंह भदौरिया चतुर्थ जिला न्यायाधीश, राजीव राव गौतम षष्टम जिला न्यायाधीश, विधान माहेश्वरी तृतीय जिला न्यायाधीश, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव रंजना चतुर्वेदी, न्यायिक मजिस्ट्रेट सुश्री प्रिया शर्मा, सुश्री प्रत्यक्षा कुलेश, सुश्री प्रीति परिहार, धर्मवीर सिंह राठौर एवं जिला पंचायत सीईओ हिमांशु जैन, एसडीएम अनुपम शर्मा, अति.सीईओ जिला पंचायत ब्रह्मेन्द्र गुप्ता, जिला विधिक सहायता अधिकारी कु.अंकिता शांडिल्य एवं लीगल एड डिफेंस काउंसिल से चीफ आलोक श्रीवास्तव सहित समस्त स्टाफ आदि ने पौधरोपण किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर स्थित कुलहड़िया के समीप अज्ञात वाहन ने एक्टिवा सवार को मारी टक्कर एक की मौत एक गंभीर रूप से घायल     |     ग्रामीण अंचलों में भी गणतंत्र दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया     |     गणतंत्र दिवस पर गोपाल राठौर सेवानिवृत सहायक महाप्रबंधक भारतीय स्टेट बैंक को सम्मानित किया     |     वन विभाग से मजदूरी नहीं मिली तो शहडोल के मजदूरों ने कलेक्टर कार्यालय के बाहर डाला डेरा     |     पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह की मांग को लेकर बैंकों के अधिकारी व कर्मचारी रहे हड़ताल पर     |     उत्कृष्ट सेवा के लिए गणतंत्र पर मिला सम्मान     |     मॉर्निंग वॉक एंड सिंगिंग ग्रुप द्वारा गणतंत्र दिवस के अवसर पर देश भक्ति गीत संगीत का कार्यक्रम आयोजित     |     गणतन्त्र दिवस पर मनोहर जायसवाल प्राथमिक शिक्षक सम्मानित     |     आचार्य श्री का समाधि दिवस मनाया गया     |     एक एवं दो फरवरी को सांसद खेल महोत्सव का होगा समापन,की जा रही व्यापक तैयारियां     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811