Let’s travel together.

किसान भारत ही नही अपितु संसार की रीढ़,किसान दिवस पर कांग्रेस ने किया किसानों का सम्मान

0 131

सुरेन्द्र जैन रायपुर

सांकरा निको सिलतरा में भारत के पांचवे प्रधानमंत्री व किसान नेता चौधरी चरण सिंह की जयंती किसान दिवस के रूप में मनाते हुए जिला कांग्रेस व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने धान खरीदी केंद्रों में किसानो का सम्मान करते हुए मनाई।
इस अवसर पर ग्रामीण जिला कांग्रेस अध्यक्ष उधोराम वर्मा ने कहा कि आज ऐंसे महान नेता की जयंती है जो देश के पांचवे प्रधानमंत्री रहे जिनका जीवन किसानो को समर्पित रहा ऐंसे महान नेता चौधरी चरण सिंह जी सदा हमारे दिलों में अमर रहेंगे उन्होंने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस नीत भूपेश सरकार किसानों की सरकार है किसानों की आर्थिक रीढ़ मजबूत करने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी समर्पित भाव से काम कर रहे हैं।


किसान भारत ही नहीं संसार की रीढ़
किसानों के सम्मान समारोह में मोहदी गांव स्थित धान खरीदी केंद्र में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष दुर्गेश वर्मा ने कहा कि किसान भारत ही नहीं अपितु सारे संसार की रीढ़ हैं जिस दिन ये रीढ़ टूट गयी संसार खत्म हो जाएगा इसीलिए जरूरी है कि हम सभी इस रीढ़ को मजबूत बनाएं अन्नदाताओं की आर्थिक रीढ़ मजबूत करेंगे तभी हम सभी मजबूत उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की कांग्रेस नीत भूपेश बघेल जी की सरकार किसानों की सरकार है कर्जमाफी पच्चीस सौ रुपये समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के माध्यम से भूपेश सरकार किसानों की आर्थिक रीढ़ मजबूत कर रही है।


किसान बोले बढ़िया हैं मुख्यमंत्री भूपेश हम खुश हैं

इस अवसर पर मोहदी धान खरीदी केंद्र में कुछ सियान किसानों से चर्चा करने पर उन्होंने कहा कि भूपेश बघेल जी की सरकार बहुत बढ़िया है हम खुश हैं पहले कभी किसी सरकार ने किसानों की चिंता नहीं कि लक़ीन भूपेश बघेल जी की सरकार कर्ज माफ की ओर पच्चीस सौ रुपये धान का समर्थन मूल्य दे रही है हम सभी खुश हैं हम सियान किसानों का उन्हें बहुत बहुत आशीर्वाद है किसानों ने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल चार किश्तों में धान का समर्थन मूल्य हर प्रमुख तिहार पर देते हैं इससे किसानों को साहूकारों से भी छुटकारा मिल गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पशुओं के प्रति क्रूरता से परिवहन करने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार     |     भोपाल-विदिशा हाईवे-18 पर एक सप्ताह में 10 से ज्यादा मवेशियों की मौत, गौशालाओं के बावजूद नहीं थम रहा हादसों का सिलसिला     |     भोपाल-विदिशा हाईवे-18 पर गड्ढों का जाल, हादसों का बढ़ा खतरा     |     सूखा करार मे बाहरी महिलाओं से देह व्यापार से नाराज ग्रामीणों ने थाना प्रभारी को सौंपा आवेदन     |     सम्मेद शिखरजी की पवित्रता के लिए प्रशासन और समाज मिलकर बनाएंगे ठोस कार्ययोजना : मुनि श्री प्रमाण सागर     |     जिला स्तरीय फ्लोरोसिस स्वास्थ्य परीक्षण शिविर       |     भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रव्यापी आव्हान पर सेवानिवृत्त अधिकारी कर्मचारी पेंशनर महासंघ  प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन कलेक्टर  को सौंपा     |     टांडाखेड़ा से बाबा रामदेवरा के लिए 1200 किमी की पैदल यात्रा रवाना     |     दसाई बस स्टैंड पर शौचालय निर्माण की मांग     |     कांग्रेस में अनुशासनहीनता की कार्रवाई पर बनी विवाद की स्थिति, जिला अध्यक्ष के लेटर पैड पर नोटिस से उठे सवाल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811