Let’s travel together.

गैरतगंज तहसील के सीहोरा खुर्द गांव में लगी नागों की अदालत 

0 114

नागों की अदालत में नागों ने बताया काटने का कारण 
– नागपंचमी पर हर साल होता है आयोजन
– बड़ी संख्या में जुटे श्रद्धालु

सैयद मसूद अली पटेल गैरतगंज रायसेन

जिले की गैरतगंज तहसील के सिद्ध क्षेत्र रामरसियाधाम सीहोरा खुर्द में मंगलवार को नागपंचमी के अवसर पर नागों की अदालत का आयोजन किया गया। जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सेदारी की। आयोजन के दौरान सर्पदंश से पीड़ित रहे लोगों के शरीर में नागों की आत्मा ने प्रवेश कर काटने का कारण बताया। यह लोग गत वर्ष में नागों से सताने के बाद सीहोरा दरबार में पहुंचे थे। अपने तरह के अनोखे एवं चमत्कारिक इस आयोजन को देखने के लिए दूर दराज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित हुए।

तहसील मुख्यालय गैरतगंज से लगभग 13 किमी दूर सिलवानी रोड स्थित ग्राम सीहोरा खुर्द श्री हनुमान जी एवं श्री शिवजी के सिद्ध स्थान के लिए ख्यातिलब्ध है। सीहोरा गांव के भीतरी क्षेत्र में नागदेव का चबूतरा है जहां प्रतिवर्ष नागपंचमी के मौके पर नागों की अदालत लगती है किंतु इस वर्ष अतिवर्षा के कारण यह आयोजन मंदिर परिसर में किया गया। मान्यता है कि सालभर में सर्पदंश से पीड़ित लोग सीहोरा पहुंचकर वहां के पंडा अजब सिंह से गांसी बंधवाते हैं, जिससे उन्हे लाभ प्राप्त होता है तथा पीड़ित स्वस्थ हो जाते हैं। बाद में उन्हे नागपंचमी पर पुनः सीहोरा पहुंचना होता है। नागपंचमी के अवसर पर मंगलवार को हुए इस आयोजन में जिले सहित अन्य स्थानों के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए। नागों की अदालत में नागों ने पीड़ित रहे लोगों के शरीर के माध्यम से काटने का कारण बताया। दूर दराज के दर्जनों लोग जो बीते वर्ष में सर्पदंश से पीड़ित रहे वे इस अनोखे आयोजन में पहुंचे। यहां पंडा अजब सिंह की मौजूदगी में बारी बारी से पीड़ित रहे दो दर्जन से अधिक लोगो के शरीर में नागों की आत्मा ने प्रवेश कर संबंधित व्यक्ति को काटने का कारण बताया। यही नहीं प्रविष्ट नाग की आत्मा ने भविष्य में किसी व्यक्ति को पीड़ा न पहुंचाने की वचनबद्धता भी जताई। मौके पर मौजूद सर्पदंश से पीड़ित रहे व्यक्ति एवं उनके परिजन मनीषा देवी, राजेश कुमार, बाबूलाल, मोहन, आशा बाई, गिरधारीलाल आदि ने मीडिया प्रतिनिधियों से चर्चा करते हुए बताया कि वे नाग के सताए हुए व्यक्तियों को सीहोरा दरबार में लाए थे तथा यहां से गांसी बंधवाने के बाद आराम मिल गया था। यहां की परम्परा अनुसार अब नाग पंचमी पर इस आयोजन में आए हैं, इस आयोजन को देखने के लिए क्षेत्र सहित दूर दराज के श्रद्धालु बडी संख्या में सीहोरा खुर्द पहुंचे साथ ही इस दिलचस्प कार्यक्रम को पूरे समय देखते रहे।

अपने आप में अनोखा है यह आयोजन

इस आयोजन को आस्था कहें या अंधविश्वास परन्तु लोग बड़ी संख्या में इस स्थान से जुड़े हुए हैं। आधुनिक युग में जहां अंधविश्वासों को तोड़कर विज्ञान ने काफी प्रगति की है तथा गंभीर रोगों के अत्याधुनिक इलाज की खोजें हुई है। इन स्थितियों में लोगो की आस्था अभी इस प्रकार के अनोखे आयोजनों से जुड़ी है। सीहोरा खुर्द में वर्षों से नागपंचमी पर हो रहे इस आयोजन में लोगो का बड़ी संख्या में जुड़ना ऐंसी ही आस्था का प्रतीक है। ग्राम पंचायत गढ़ी भी नांग पंचमी के अवसर पर चौरसिया समाज द्वारा चल समारोह का आयोजन कर पूजा अर्चना की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पेंशनर्स एसोसिएशन ने लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन, शीघ्र निराकरण की उठाई मांग     |     राज्यसभा नामांकन निरस्त होने पर कांग्रेस का उपवास और धरना     |     गैरतगंज में नवागत एसडीएम हर्षल चौधरी ने किसानों की सुनी समस्याएं     |     मंगोलिया से सांची लाए गए भगवान बुद्ध के शिष्यों के अस्थि कलश     |     नाबालिग बालिका को प्रेम जाल में फंसाकर ब्लेकमेल कर 06 लाख रुपये हड़पे     |     साँची में चलाया गया जल गंगा संवर्धन अभियान      |     पर्यावरण दिवस पर दीवानगंज में स्वच्छता और पौधारोपण का संदेश     |     मौसम में आए दिन हो रहे बदलाव और बादल छाए रहने से मूंग की फसल बीमारियों से ग्रसित      |     बारिश की आहट से खेतों में बढ़ी हलचल, धान की तैयारी में जुटे किसान     |     टोल वसूली जारी, लेकिन हाईवे पर जानलेवा गड्ढे: दीवानगंज से बालमपुर घाटी तक हादसों का खतरा बढ़ा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811