Let’s travel together.

खाद आपूर्ति न होने से किसान फिर भड़के, प्रशासन ने दो दिन में आपूर्ति का आश्वासन दिया

0 130

सैयद मसूद अली पटेल गैरतगंज रायसेन

जिले की गैरतगंज तहसील क्षेत्र में यूरिया और डीएपी खाद की कमी से जूझ रहे किसानों का गुस्सा सोमवार को एक बार फिर फूट पड़ा। खाद न मिलने से नाराज़ किसानों ने सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया। हालांकि, प्रशासन की सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई से स्थिति जल्द ही नियंत्रण में आ गई। प्रशासन ने किसानों को अगले दो दिनों में खाद की आपूर्ति सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया है।
खरीफ फसल के लिए खाद की किल्लत के चलते तहसील क्षेत्र के किसान लगातार परेशान हैं। खाद न मिलने से उनकी फसलें चौपट हो रही हैं, वहीं खाद वितरण केंद्रों पर हर दिन पहुंचने से उनका समय और पैसा दोनों बर्बाद हो रहा है। इस बार प्रशासन खाद की आपूर्ति में असफल साबित हुआ है, जिससे किसानों में भारी रोष है। सोमवार को खाद न मिलने पर नगर की सरकारी खाद गोदाम पर किसान आक्रोशित हो गए और एकजुट होकर शासन-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। देखते ही देखते किसानों ने भोपाल-सागर सड़क मार्ग जाम कर दिया, जिससे कुछ देर के लिए यातायात बाधित हो गया। प्रशासन को सूचना मिलते ही एसडीएम सौरभ मिश्रा, एसडीओपी आलोक श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और किसानों को समझाने का प्रयास किया। अधिकारियों ने किसान संगठन के प्रतिनिधियों से बात की और उन्हीं के सामने जिला स्तरीय अधिकारियों से डीएपी और यूरिया की आपूर्ति की जानकारी ली। अधिकारियों ने किसानों को आश्वस्त किया कि अगले दो दिनों में खाद की समस्या का समाधान कर दिया जाएगा, जिसके बाद किसानों का गुस्सा शांत हुआ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विधायक प्रीतम लोधी के भद्दे बोल,भड़का आईपीएस एसोशिएशन     |     गेहूं खरीदी अनिमितताओं को लेकर किसानों मे रोष, किसान जागृति संगठन ने ज्ञापन सौपा     |     भोपाल मार्ग पर टला बड़ा हादसा, शक्ति ट्रेवल्स की बस में लगी आग     |     पीएम श्री स्कूल के छात्रों ने रचा इतिहास, राज साहू और रेशमा खान बने टॉपर     |     अमृत सरोवर बना शराबियों का अड्डा, असामाजिक तत्वों ने तोड़ी पंचायत की कुर्सियां ग्रामीणों में भारी आक्रोश     |     अक्षय तृतीया पर बाजारों में रौनक, गुड्डा-गुड़िया से लेकर शादी सामग्री की जमकर हुई बिक्री     |     दीवानगंज–देहरी पूछी के पहाड़ों में धधकती आग, जंगल की ओर बढ़ा खतरा , एक महीने में सातवीं घटना, फायर ब्रिगेड न होने से हालात बेकाबू     |     लू के थपेड़े चिलचिलाती धूप के बीच दर्जनों आदिवासी परिवारों को किया बेघर     |     धूमधाम से मनाया गया परशुराम प्रकटोत्सव, भव्य शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब     |     बेगमगंज में धूमधाम से मनेगी केवट जयंती      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811