विदिशा। अटल बिहारी वाजपेयी चिकित्सा महाविध्यालय विदिशा के फ़ोरेंसिक मेडिसिन विभाग के द्वारा एक कार्यशाला सी. एम. ई. का आयोजन हुआ जिसका विषय *आर्टिफ़िशल इंटेलिजेन्स इन मेडिकल साइंस* रहा। आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अथिति तथा वक्ता के रूप में डॉ राकेश कुमार आर्या, चीफ़ साययंटिस्ट मध्य प्रदेश काउन्सिल ओफ़ साइयन्स एंड टेक्नॉलजी एवं डॉ आशुतोष दातार, प्रफ़ेसर एवं विभागाध्यक्ष, इलेक्ट्रॉनिक एवं इन्स्ट्रमेंटेशन एंजिनीरिंग, सम्राट अशोक टेक्नलाजिकल इन्स्टिटूट उपस्थित रहे।

कार्यशाला में आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस का मेडिकल साइंस में मरीजों के हित में किस तरह उपयोगी हो सकता है इस पर डिस्कशन किया गया | विभागाध्यक्ष डॉ नरेंद्र सिंह पटेल ने स्वागत भाषण दिया। डॉ राकेश कुमार आर्या ने “ऐप्लिकेशन ओफ़ सौफ़्टवेयर टूल्स टू ऐनलायज़ मेडिकल डेटा” के विषय में चर्चा करी एवं डॉ आशुतोष दातार ने “आरटीफ़िशियल इंटेलिजेन्स एवं मेडिकल साइयन्स” के विषय पे चर्चा करी। कार्यशाला में ECG , EEG एवं अनेक तरह इन्वेस्टीगेशन और इलाज में AI की महत्ता की जानकारी दी |

डॉ आर्या ने सॉफ्टवेयर से कैसे ECG को पढ़ा जा सकता है इसका उदाहरण देते हुए बताया कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से अन्य डाटा को भी आसानी से समझा जा सकता है। डॉ दातार ने भी बताया की AI की तकनीकों से MRI और सीटी स्कैन को भी पढ़ा जा सकता है।

चिकित्सा महाविध्यालय के अधिष्ठाता डॉ मनीष निगम ने भी आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस का मानवता के हित उपयोग की आवश्यकता पर जोर दिया और भविष्य में इस तरह की और भी कार्यशाला के आयोजन करने का आश्वाशन दिया जिससे चिकित्सक एवं जनता का भला हो सके । इस कार्यक्रम में चिकित्सा महाविध्यालय में कार्यरत अनेक चिकित्सकों एवं एम बी बी एस कर रहे छात्रों ने भाग लिया। धन्यवाद व्यापन डॉ विवेक कुमार चौकसे के द्वारा दिया गया।