Let’s travel together.

शहर के अवंतीबाई वार्ड का तालाब,वर्षो से कर रहा सफाई का इंतजार

0 264

रिपोर्ट-धीरज जॉनसन दमोह

दमोह। बारिश के आने से पहले कुएं,तालाब,घाटों की सफाई प्रारंभ कर दी जाती है जिससे जलस्रोत बेहतर अवस्था में रहे। वर्तमान के जलसंकट को देखते हुए इन कार्यों पर विशेष ध्यान भी दिया जा रहा है।


परंतु शहर के सिविल सात, रानी अवंतीबाई वार्ड में मत्स्य विभाग के पास बना तालाब वर्षो से सफाई का इंतजार कर रहा है।प्राप्त जानकारी के अनुसार यह तालाब मत्स्य विभाग के अधीन है पर शहर से आने वाले दो नालों की गंदगी इसमें प्रवेश करती रहती है इसके किनारे पर मानव निर्मित कचरा और गंदगी देखी जा सकती है जो इसे दूषित कर रहा है मवेशियों का जमघट और जलकुंभी की यहां भरमार है जिसे अलग

नहीं किया गया है तालाब को चारों तरफ झाड़ियां ने घेर लिया है जिसे भी हटाया नहीं गया है जबकि गर्मियों के मौसम में भी इसमें पानी रहता है जिसे ध्यान में रखकर इसका सौंदर्यीकरण कर स्वच्छ रखा जा सकता है जिसका फायदा आस पास के वार्ड वासियों को भी मिल सकता है व तालाब का पानी मत्स्य पालन के साथ साथ अन्य कार्यों के लिए बहुत उपयोगी साबित होगा पर इस ओर अभी तक ध्यान नहीं दिया गया।

“वर्षो से देख रहे है शहर की गंदगी यहां आती है जलकुंभी जमी है सफाई नहीं हुई, अगर नाले अलग कर दिए जाएं तो शुद्धता और प्राकृतिक पानी यहां आ सकता है”

चंद्र प्रताप सिंह ‘ चिंटू ‘
स्थानीय निवासी,दमोह

न्यूज स्रोत:धीरज जॉनसन

Leave A Reply

Your email address will not be published.

कोटवारों की 9 सूत्रीय मांगों को लेकर तहसीलदार को सौंपा गया ज्ञापन     |     खेत में बोवनी करने को लेकर हुए विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाईकी कर दी चाकू मारकर हत्या     |     शिवपुरी में ग्वालियर बायपास, दर्पण कॉलोनी में धड़ल्ले से कट रही अवैध कॉलोनियां       |     शिवपुरी में दस्तक अभियान की शुरुआत हुई, 31 अगस्त तक चलेगा विशेष अभियान       |     पुलिस की अवैध जुए पर बड़ी कार्रवाई, 05 आरोपी गिरफ्तार,8फरार, ₹22,500 नगदी एवं ताश के पत्ते जब्त     |     मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ का अनूपपु्र जिला सम्मेलन 16 जुलाई को     |     UCC को लेकर सीएम डॉ. यादव ने साधा विपक्ष पर निशाना, कहा- इस पर रुख स्पष्ट करे कांग्रेस     |     सीएम डॉ. यादव ने लॉन्च किया ‘दृष्टि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म     |     आषाढ़ अमावस्या पर घर-घर पूजन और मंदिरों में कथा-भंडारों की धूम     |     बालमपुर घाटी की के ऊपर फिर हादसा, भदभदा हनुमान मंदिर के सामने पुलिया से नीचे गिरा ट्रक     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811