Let’s travel together.

जिला अस्पताल में मना विश्व पर्यावरण दिवस

0 50

- Advertisement -

हेमेंद्रनाथ तिवारी

उज्जैन । विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में जिला चिकित्सालय में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संजय शर्मा की अध्यक्षता में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया l कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर निगम अपर उपायुक्त आदित्य नागर थे। मुख्य अतिथि श्री नागर द्वारा वृक्षारोपण किया।
मुख्य अतिथि एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संजय शर्मा ने वृहद रूप से वृक्षारोपण किया। उद्यान विभाग नगर निगम ने 150 पौधे ,श्री मां संतोषी सेवा समिति ने 70 प्रकार के हर्बल पौधे जिला चिकित्सालय उज्जैन को वृक्षारोपण करने हेतु प्रदान किए।
इसी के साथ पर्यावरण से संबंधित कार्यशाला का आयोजन जिला चिकित्सालय में किया। जिसमें सर्वप्रथम डॉ संगीता पलसानिया क्वालिटी नोडल अधिकारी ने पर्यावरण से संबंधित जागरूकता के विषय में सभी को संबोधित किया। इसके पश्चात डॉ जगदीश पलसानिया प्रोफेसर शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज का उद्भोदन हुआ। श्रीमान मारुती माने नेचर फॉर्मिंग एक्सपर्ट संस्थापक हरिधरा परिवार इंदौर मुख्य अतिथि एवं इनके द्वारा पर्यावरण को बचाने को लेकर जागरूकता से संबंधित उद्बोधन दिया ओर जीवामृत जो कि देसी गाय के गोमूत्र एवं गोबर तथा गुड एवं बेसन मिलाकर बनाने मिलाकर बनाने से एवं इसकी सिंचाई करने से पौधों को फसलों को वृक्षों की वृद्धि होती है ।
इसी के साथ नर्सिंग कॉलेज की छात्राओं द्वारा पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई तथा पुरस्कार वितरण किया। नर्सिंग कॉलेज की छात्राओं ने जिला चिकित्सालय के मुख्य द्वार पर एक पर्यावरण संरक्षण को महत्व देने वाली रंगोली बनाई ।जिसमें जिला चिकित्सालय द्वारा पुरस्कार स्वरूप समस्त अतिथियों को मोमेंटो एवं इको फ्रेंडली कपड़े के झोले एवं पौधे प्रदान किए गए । कार्यक्रम के दौरान डॉ निधि जैन आरएमओ चरक भवन डॉक्टर भोजराज शर्मा आरएमओ जिला चिकित्सालय उज्जैन डॉ. महेश मरमट हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर नरेंद्र गोमे सर्जिकल विशेषज्ञ एवं समस्त नर्सिंग स्टाफ एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी उपस्थित रहे एवं वृक्षारोपण में सहयोग प्रदान किया।उद्यान विभाग, नगर निगम विभाग, स्वास्थ्य विभाग तथा एनजीओ कार्यकर्ताओं जिसमें आदि ने इस कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया ओर कार्यक्रम को सफल बनाया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पटवारी की बहाली के लिए महिलाओं ने विधायक सुरेंद्र पटवा के नाम सोपा ज्ञापन     |     हिंदू नव वर्ष चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर नगर मंडीदीप में निकला चल समारोह     |     राजीव गांधी बस स्टेन्ड पर नगर प्रशासन की अतिक्रमण की कार्यवाही से मचा हड़कंप     |     भारतीय जनता पार्टी अल्प संख्यक मोर्चा मंडल बैठक सम्पन्न     |     हिंदू नया वर्ष के उपलक्ष में सनातन धर्म प्रेमियों ने निकाली विशाल वाहन रैली, भगवामय हुई शहर की सड़कें     |     मुख्यमंत्री ने महाकाल लोक के सेकंड फेज के कार्यों की समीक्षा की     |     महाकालेश्वर मंदिर में आज मंदिर की ध्वजा बदली गई     |     जेसीआई शिवपुरी स्वर्णा द्वारा सफाई कर्मचारियों का सम्मान किया गया     |     आदर्श सामूहिक विवाह सम्मेलन के कार्यालय का हुआ उद्घाटन     |     बेलगाम ट्रक ने युवक को रौंदा युवाओं ने किया चक्का जाम     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811