Let’s travel together.

हरदोई में दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई,लगी आग, दंपती की जलकर मौत

0 162

 

फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

हरदोई ।जिले में हरदोई-सांडी मार्ग पर सांडी थाना क्षेत्र में अनियंत्रित हुई अर्टिगा कार सड़क किनारे नीम के पेड़ से टकरा गई। सीएनजी कार होने के कारण इसमें मौके पर ही आग लग गई। घटना में कार सवार शहर कोतवाली क्षेत्र के रद्धेपुरवा रोड निवासी आकाश पाल (28) और उसकी पत्नी कीमती सिंह (23) जिंदा जल गईं। दोनों की मौके पर मौत हो गई।

घटना की जानकारी दिए जाने के एक घंटे बाद अग्निशमन वाहन मौके पर पहुंचा। इससे पहले स्थानीय ग्रामीणों ने मिट्टी डालकर आग बुझाने की कोशिश की। अग्निशमन वाहन के पहुंचने के आधे घंटे बाद आग को काबू में किया जा सका। घटना की जानकारी पर अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी नृपेंद्र, सांडी थानाध्यक्ष छोटेलाल मौके पर पहुंच गए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |     मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर ने व्यवसायियों से किया संवाद     |     मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत दीवानगंज में शिविर आयोजित     |     प्रधान आरक्षक की मौत पर SBI पुलिस सैलरी पैकेज से परिजनों को मिला 10 लाख का बीमा क्लेम     |     पत्रकारिता से मानद पीएचडी तक… दिनेश चौरसिया अब कहलाएंगे ‘डॉ. दिनेश चौरसिया’     |     एडिप योजना से शिवपुरी के दिव्यांग को मिली मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल, आवागमन में मिलेगी सुविधा     |     बाड़ी में अवैध सागौन लकड़ी के साथ कार जब्त, वन अमले पर पथराव कर आरोपी फरार     |     चलती ट्रेन से गिरी महिला, ग्रामीणों की मदद से बची जान     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811