Let’s travel together.

 कीटनाशक विक्रेताओं की दुकानों का निरीक्षण करने पहुंची कृषि अधिकारियों की टीम,टीम देख दुकानें बंदकर भागे दुकानदार

0 190

 मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

किसानों को गुणवत्तापूर्ण कृषि आदान उपलब्ध हो इसके लिए कलेक्टर अरूण कुमार विश्वकर्मा द्वारा कृषि अधिकारियों को जिले में निजी खाद-बीज विक्रय प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा के निर्देशानुसार तथा उपसंचालक कृषि  केपी भगत के मार्गदर्शन में गुरुवार को  कीटनाशक गुण नियंत्रण हेतु विशेष अभियान के तहत जिला स्तरीय जांच दल द्वारा कीटनाशक औषधि एवं उर्वरक विक्रेताओं के यहां निरीक्षण किया तथा उनके स्टॉक का भौतिक सत्यापन किया गया।
जांच दल द्वारा फैक्ट्री चौराहा दीवानगंज पर स्थित अनाया ट्रेडर्स दीवानगंज, मेसर्स पटेल एग्रो सेल्स दीवानगंज, श्री राम ट्रेडर्स दीवानगंज, मीना ट्रेडर्स दीवानगंज  का निरीक्षण किया गया एवं नियमानुसार व्यापार करने हेतु निर्देश दिए गए। विक्रेताओं को कीटनाशी अधिनियम 1968 का उलंघन किये जाने पर अभिलेख जप्त कर कारण बताओं नोटिस जारी किये जाने की कार्यवाही की जा रही है। सात दिवस के अंदर संतोषजनक उत्तर प्राप्त न होने की स्थिति में जारी कीटनाशक लाइसेंस निलंबन/निरस्तीकरण की कार्यवाही की जाएगी। इस दौरान कई कीटनाशक विक्रेता अपनी दुकान बंद कर चले गए। ताकि उनकी दुकानों की जांच ना हो सके।
जांच दल में  जितेन्द्र कुमार नामदेव, सहायक संचालक,  सुनील कुमार सोने सहायक संचालक, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी  एसके त्रिपाठी एवं विकासखण्ड सांची के कीटनाशक निरीक्षण एवं कृषि विकास अधिकारी  सुरेश कुमार परमार एवं  नीतेश रघुवंशी उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

 मथुरा-वृंदावन एवं नैमिषारण्य तीर्थयात्रा के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना     |     आरंग कभी प्राचीन जैन मंदिरों का गढ़ रहा है,हजार साल से भी अधिक प्राचीन तीर्थंकर प्रतिमाओं के मुनियों ने किए दर्शन     |     द्वितीय अध्याय ‘काव्य कुंभ’::साहित्य और कला को समर्पित  गरिमामय आयोजन     |     विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के अवसर पर एनएचआईटी द्वारा वृक्षारोपण एवं स्वच्छता अभियान का आयोजन     |     वैश्विक शांति के लिए सकारात्मक पत्रकारिता समय की आवश्यकता : मधुकर द्विवेदी     |     जब लूटेरो को पकड़ने खुद लुटने पहुंची पुलिस तो पुलिस जाल में फंसे दो लुटेरे      |     वर्षों पुरानी समस्या का होगा समाधान, दीवानगंज रेलवे स्टेशन सेमरा मार्ग पर बन रही 230 मीटर लंबी नाली     |     तीन आत्महत्याओं के बाद फिर उठी पोस्टमार्टम सुविधा की मांग, एक सप्ताह में तीसरी घटना     |     रायसेन में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का मेगा आउटरीच कैंप: करोड़ों के ऋण स्वीकृत, विकास को मिलेगी नई रफ्तार     |     कैंसर की समय पर पहचान और त्वरित इलाज से बचाई जा सकती है जिंदगी -केंद्रीय मंत्री  शिवराज सिंह चौहान     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811