रंजीत गुप्ता शिवपुरी
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा फोटो निर्वाचक नामावली का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्यक्रम जारी किया गया है जिसके अंतर्गत विधानसमा क्षेत्र 25-शिवपुरी में कुल 294 मतदान केन्द्रों पर 29 सितम्बर तक डोर-टू-डोर सर्वे कर मतदाता सूची शुद्धिकरण का कार्य किया जाएगा।
अनुविभागीय अधिकारी एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी शिवपुरी ने बताया कि जिन नवीन नियुक्त बीएलओ द्वारा अभी तक निर्वाचन संबंधी सामग्री प्राप्त नहीं की है वे बीएलओ (आंगनवाडी कार्यकर्ता, नगर पालिका कर्मचारी, एवं शिक्षा विभाग के शिक्षक) 3 सितम्बर को एसडीएम कार्यालय में प्रातः 11 बजे उपस्थित होकर सामग्री प्राप्त कर लें। कार्य में रुचि न लेने पर संबंधित बीएलओ के विरूद्ध म.प्र. सिविल सेवा वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील अधिनिमय 1965 के प्रावधानों के तहत अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी।