Let’s travel together.

किले पर सोमेश्वर मंदिर में लगा रहता हे सालभर ताला,इसलिए दर्शन हेतु लगाई सोमेश्वर धाम की झांकी

0 103

अर्जुनगर मंदिर में लगाई गई सोमेश्वर धाम की झांकी

रायसेन। सावन का महीना चल रहा है और भगवान भोलेनाथ की भक्ति में भक्त लीन होकर भक्ति कर रहे हैं इसी कड़ी में रायसेन के अर्जुन नगर में  भगवान सोमेश्वर धाम की झांकी लगाई है और यह झांकी रायसेन के ऐतिहासिक किले पर स्थित सोमेश्वर धाम में विराजे भगवान भोलेनाथ का प्रतिरूप है।

भगवान भोलेनाथ के सावन के महीने में रायसेन नगर के अर्जुन नगर में शशिकांत जायसवाल और उनकी टीम के सदस्यों ने मां दुर्गा मंदिर पर भगवान सोमेश्वर धाम की झांकी लगाई है जो आकर्षण का केंद्र है तथा भक्तों का मन मोह रही है और भक्त दूर-दूर से सोमेश्वर धाम के दर्शन करने मंदिर पहुंच रहे हैं।आपको बता दें कि यह झांकी रायसेन के ऐतिहासिक किले पर 12 बी शताब्दी में स्थित भगवान के सोमेश्वर धाम की पिंडी का प्रतिरूप है और आम जनता को सोमेश्वर धाम के दर्शन कराने के उद्देश्य से इस झांकी को लगाया गया है क्योंकि रायसेन के ऐतिहासिक किले पर भगवान सोमेश्वर धाम का मंदिर साल में एक दिन महाशिवरात्रि के दिन खुलता है और भगवान भोलेनाथ इस मंदिर में 364 दिन कैद रहते हैं इस कारण आम जनता उनके दर्शन नहीं कर पाती है।आयोजकों का कहना है कि इस झांकी को लगाने का उद्देश्य ही आम जनता को भगवान सोमेश्वर धाम के दर्शन कराना है। झांकी के आयोजन शशिकांत जायसवाल का कहना है कि जो लोग रायसेन के ऐतिहासिक किले पर जाकर भगवान सोमेश्वर धाम के दर्शन नहीं कर पाते वह लोग यहां पर आकर भगवान सोमेश्वर धाम के दर्शन कर रहे हैं और अपने आप को धन्य कर रहे हैं।वहीं एक अन्य भक्त का कहना है कि बाबा सोमेश्वर धाम के साक्षात दर्शन करने से मानो सारी समस्याएं खत्म हो जाती हैं महिला भक्त का कहना है कि भगवान सोमेश्वर धाम की भक्ति और भोलेनाथ की पूजा अर्चना से हर मनोकामना पूरी होती है।भक्त दूर-दूर से भक्त भगवान सोमेश्वर धाम की पिंडी दर्शन करने आ रहे हैं।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811