अर्जुनगर मंदिर में लगाई गई सोमेश्वर धाम की झांकी
रायसेन। सावन का महीना चल रहा है और भगवान भोलेनाथ की भक्ति में भक्त लीन होकर भक्ति कर रहे हैं इसी कड़ी में रायसेन के अर्जुन नगर में भगवान सोमेश्वर धाम की झांकी लगाई है और यह झांकी रायसेन के ऐतिहासिक किले पर स्थित सोमेश्वर धाम में विराजे भगवान भोलेनाथ का प्रतिरूप है।
भगवान भोलेनाथ के सावन के महीने में रायसेन नगर के अर्जुन नगर में शशिकांत जायसवाल और उनकी टीम के सदस्यों ने मां दुर्गा मंदिर पर भगवान सोमेश्वर धाम की झांकी लगाई है जो आकर्षण का केंद्र है तथा भक्तों का मन मोह रही है और भक्त दूर-दूर से सोमेश्वर धाम के दर्शन करने मंदिर पहुंच रहे हैं।आपको बता दें कि यह झांकी रायसेन के ऐतिहासिक किले पर 12 बी शताब्दी में स्थित भगवान के सोमेश्वर धाम की पिंडी का प्रतिरूप है और आम जनता को सोमेश्वर धाम के दर्शन कराने के उद्देश्य से इस झांकी को लगाया गया है क्योंकि रायसेन के ऐतिहासिक किले पर भगवान सोमेश्वर धाम का मंदिर साल में एक दिन महाशिवरात्रि के दिन खुलता है और भगवान भोलेनाथ इस मंदिर में 364 दिन कैद रहते हैं इस कारण आम जनता उनके दर्शन नहीं कर पाती है।आयोजकों का कहना है कि इस झांकी को लगाने का उद्देश्य ही आम जनता को भगवान सोमेश्वर धाम के दर्शन कराना है। झांकी के आयोजन शशिकांत जायसवाल का कहना है कि जो लोग रायसेन के ऐतिहासिक किले पर जाकर भगवान सोमेश्वर धाम के दर्शन नहीं कर पाते वह लोग यहां पर आकर भगवान सोमेश्वर धाम के दर्शन कर रहे हैं और अपने आप को धन्य कर रहे हैं।वहीं एक अन्य भक्त का कहना है कि बाबा सोमेश्वर धाम के साक्षात दर्शन करने से मानो सारी समस्याएं खत्म हो जाती हैं महिला भक्त का कहना है कि भगवान सोमेश्वर धाम की भक्ति और भोलेनाथ की पूजा अर्चना से हर मनोकामना पूरी होती है।भक्त दूर-दूर से भक्त भगवान सोमेश्वर धाम की पिंडी दर्शन करने आ रहे हैं।