रायसेन । रायसेन जिले के गैरतगंज के वार्ड 2 मे मंगलवार की सुबह करीब आठ बजे निर्माणाधीन मकान मे छज्जा गिरने से दो लोग गँभीर रुप से घायल हो गए जिन्हें तत्काल सिविल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जहाँ उनका प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रायसेन रिफर कर दिया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गैरतगंज नगर परिषद के वार्ड में अपने मकान का निर्माण कर रहे थे मंगलवार की सुबह लगभग 8 बजे निर्माणाधीन मकान की दूसरी मंजिल का छज्जा गिर गया जिससे अपने मकान में काम कर रहे नईम खां पिता करीम खां उम्र 35 वर्ष, जरीन खां पिता पिता करीम खां उम्र 28 वर्ष घायल हो गए।

जिन्हे जिन्हें तत्काल सिविल हॉस्पिटल गैरतगंज में भर्ती कराया गया। जहाँ उनका प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रायसेन रिफर कर दिया गया।