Let’s travel together.

नशे के खिलाफ मानव श्रृंखला,  जनप्रतिनिधियों पुलिस और छात्रों ने ली शपथ

0 88

रायसेन । पुलिस द्वारा चलाए जा रहे नशा मुक्त अभियान के तहत रविवार को सागर तिराहे पर मानव श्रृंखला बनाई गई। इस कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, पुलिसकर्मी, नर्सिंग छात्राएं और ताइक्वांडो खिलाड़ी सहित कई नागरिकों ने हिस्सा लिया।

नगर पालिका अध्यक्ष ने सभी को नशा मुक्त जीवन जीने की शपथ दिलाई। एसपी पंकज कुमार पाण्डेय ने नशा मुक्ति अभियान की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देश पर यह अभियान 15 से 30 जुलाई तक चलेगा।

अभियान के दौरान स्कूल, कॉलेज और बस्तियों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इनमें नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराकर युवाओं को नशा मुक्त जीवन जीने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

कार्यक्रम में  रायसेन जिला विकास समिति के सदस्य, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरपुसे, एसडीओपी प्रतिभा शर्मा, थाना प्रभारी नरेंद्र गोयल और यातायात प्रभारी लता मालवीय मौजूद थे। पार्षद प्रभात यादव सहित बड़ी संख्या में लोगों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तीर्थधाम ज्ञानोदय मंदिर  में भगवान महावीर का निर्वाणोत्सव हर्षोल्लास से मनाया     |     हाईवे-18 पर भूसे का खुला खेल, ओवरलोड वाहनों से हादसों का खतरा; जिले में चारे का संकट गहराने की आशंका     |     9 महीने से फैक्ट्री चौराहे दीवानगंज पर लावारिस पड़ी दुर्घटनाग्रस्त कार, जिम्मेदार बेखबर     |     नहरों की साफ-सफाई का काम तेज, विदिशा जिले में पहले से शुरू हो चुकी है जलापूर्ति     |     आत्मकथा में अर्जुन सिंह के उल्लेख के लिए सोनिया जी का आभार,दाऊ साहब के विचार आज भी प्रासंगिक-अजय सिंह     |     धान की थ्रेसिंग के दौरान भूसे की दिशा को लेकर खूनी संघर्ष, एक की मौत     |     छह महीने बाद भी बीकॉम फाइनल की मार्कशीट का इंतजार, बरकतुल्लाह विश्वविद्यालय की कार्यप्रणाली पर सवाल     |     बेगमगंज में श्रद्धा और परंपरा के साथ संपन्न हुआ भगवान चित्रगुप्त पूजन     |     सांची में किन्नर के घर के बाहर से TVS राइडर बाइक चोरी, CCTV कैमरे में कैद हुई वारदात     |     रायसेन कृषि उपज मंडी में सनसनीखेज लूट, मुनीम को बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा; ईंट से कुचला चेहरा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811