Let’s travel together.

बिजली चोरी की जांच के दौरान बिजली कंपनी के एक अधिकारी के साथ मारपीट और बदसलूकी

0 265

अनुराग शर्मा सीहोर

जिले से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है, जहां बिजली चोरी की जांच के दौरान बिजली कंपनी के एक अधिकारी के साथ मारपीट और बदसलूकी की घटना हुई है। यह मामला जोन-1 के कस्बा क्षेत्र का है, जहां असिस्टेंट इंजीनियर अतुलेश के साथ दुर्व्यवहार किया गया। असिस्टेंट इंजीनियर का गिरेबान पकड़कर कपड़े तक फाड़ दिएजानकारी के मुताबिक बुधवार को सीहोर जिले के कस्बा क्षेत्र में बिजली कंपनी की टीम बिजली चोरी पकड़ने के लिए अभियान चला रही थी। इस दौरान असिस्टेंट इंजीनियर अतुलेश और उनकी टीम ने एक स्थान पर डायरेक्ट लाइन से बिजली चोरी पकड़ी। जांच में सामने आया कि बिजली की तार में कट लगाकर अवैध रूप से बिजली का उपयोग किया जा रहा था। जब अधिकारी इस चोरी की रिपोर्ट तैयार करने लगे, तो वहां मौजूद एक युवक ने उनके साथ बदसलूकी शुरू कर दीस्थिति उस समय और बिगड़ गई, जब कुछ लोगों ने एई अतुलेश की गिरेबान पकड़ ली और उनके कपड़े तक खींच दिए। इस घटना ने बिजली विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। बिजली चोरी रोकने के लिए चलाए जा रहे अभियान के दौरान इस तरह की हिंसक घटनाएं अधिकारियों के मनोबल को प्रभावित कर सकती हैं। फिलहाल, इस मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है और जांच जारी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सेवा संकल्प अभियान के तहत भाषण प्रतियोगिता के विजेताओं को भाजपा जिला अध्यक्ष ने बांटे पुरस्कार     |     सड़क दुर्घटना 4 की मौत, एक घायल      |     हाईवे-18 के प्रतीक्षालय बने शराबियों का अड्डा     |     30 गांवों के यात्रियों का स्टेशन, लेकिन ट्रेनों का ठहराव नाममात्र     |     बंदरों के आतंक से  गांवों में दहशत, वन विभाग से पकड़ने की मांग     |     मौसमी बीमारी का बढ़ा प्रकोप, पीएचसी में रोज उमड़ रही मरीजों की भीड़     |     ओवरटेक के दौरान भिड़ीं बुलेट और स्प्लेंडर, एक चालक 5 फीट गहरी खाई में जा गिरा     |     मध्यप्रदेश में पर्यटन विकास की असीम संभावनाएं हैं – उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल     |     ABVP ने चार केंद्रीय पदों में से तीन पर जीत दर्ज की है; उपाध्यक्ष पद निर्दलीय दीपांशु शौकीन ने जीता     |     इंदौर में राहुल गांधी ने युवाओं से किया संवाद, शिक्षा, रोजगार और प्रतियोगी परीक्षाओं के मुद्दे उठे     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811