Let’s travel together.

बांधवगढ़ से लाए गए नए टाईगर को जंगल में छोड़ा, तांडव नाम है इसका

0 73

– शिवपुरी के माधव टाईगर रिजर्व में बाघों की संख्या हुई सात

– यहां पर सैलानियों को पसंद आ रहे हैं टाईगर, पर्यटकों की संख्या में इजाफा हुआ

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी के माधव टाइगर रिजर्व में गुरुवार की सुबह बांधवगढ़ से लाए गए एक नए टाईगर को छोड़ दिया गया है। इस छोड़े गए बाघ का नाम तांडव है, जिसे माधव नेशनल पार्क प्रबंधन ने सेलिंग क्लब के पास छोड़ा है। छोड़े गए नर टाइगर की उम्र 5 साल है, जिसे बुधवार को बांधवगढ़ में रेस्क्यू किया गया इसके बाद इसे गुरुवार की सुबह शिवपुरी माधव टाइगर रिजर्व में छोड़ा गया है। बीते 10 मार्च को मुख्यमंत्री मोहन यादव और केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा इसी क्षेत्र में एक बाघिन को छोड़ा गया था। अब माना जा रहा है कि नर टाइगर आने से बाघ ओर पूर्व में छोड़ी गई बाघिन की जोड़ी बनेगी।

शिवपुरी के माधव टाईगर रिजर्व में बाघों की संख्या हुई सात-

शिवपुरी के माधव टाइगर रिजर्व में इस नए टाईगर को लाए जाने के बाद अब टाइगरों की संख्या 7 हो गई है। इनमें दो नर, 3 मादा और 2 शावक हैं। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व बांधवगढ़ एमटी-5 तांडव टाइगर शिवपुरी के माधव टाइगर रिजर्व के लिए लाया गया है। बताया जा रहा है कि यह टाइगर फाइटर है और यह अपनी टेरिटरी एरिया के लिए दूसरे टाइगर से फाइट करता था। वैसे अब माधव टाइगर रिजर्व शिवपुरी में आने के बाद तांडव को टेरिटरी बनाने दूसरे टाइगर से फाइट की जरूरत नहीं पड़ेगी,क्यों की यहां टाइगर कम है और जंगल बहुत बढ़ा है।

मादा के साथ जोड़ा बनने की संभावना-

पार्क के अधिकारियों ने बताया है कि माधव टाइगर रिजर्व में 10 मार्च को मादा टाइगर को छोड़े जाने के बाद अब गुरुवार को नर टाइगर को भी मुक्त किया गया है। मादा टाइगर के शिवपुरी आने के बाद कुछ ही दिनों के अंदर यहां पर इसने अपना इलाका बना लिया और उसे यहां का जंगल पसंद भी आ रहा है। ऐसा माना जा रहा है कि मादा टाइगर पहले से क्षेत्र में होने की वजह से नर टाइगर ज्यादा दूर नहीं जाएगा।

सैलानियों को पसंद आ रहे हैं टाईगर, पर्यटकों की संख्या में इजाफा हुआ-

शिवपुरी के माधव नेशनल पार्क को नौवां टाईगर रिजर्व घोषित कर दिया गया है। यहां पर लाए गए टाईगरों को देखने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक आने लगे हैं। पॉजिटिव पोइंट यह है कि बीते कुछ दिनों में यहां पर पर्यटकों की संख्या में इजाफा हुआ है। टाइगर रिजर्व प्रबंधन का कहना है कि अब बाघों की संख्या बढ़ने से सैलानियों की भी संख्या बढ़ने लगी है। बीते दिनों शिवपुरी के रहने वाले एक पर्यटक सक्षम जैन ने यहां लाई गई मादा बाघिन का वीडियो भी बनाया था। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

1200 किमी का कोर एरिया जुड़ा-

पहले माधव नेशनल पार्क जो कि अब माधव टाइगर रिजर्व के रूप में जाना जा रहा है। पहले इसका क्षेत्रफल जहां 375 वर्ग किमी का था, अब इसमें 1200 किमी का कोर एरिया जुड़ गया है। इससे इस पूरे रिजर्व में मोहना तक का क्षेत्र आ गया है। कई गांव भी इसमें जुड़ गए हैं। टाइगर रिजर्व बनने के बाद कई अन्य काम भी बड़े स्तर पर किए जा रहे है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

दिव्य चिंतन:: सरकारी स्कूलों में घंटी बज रही है…क्या यह चेतावनी की आख़िरी घंटी है ?-हरीश मिश्र      |     मिशन वन क्लब वन डायलिसिस” के अंतर्गत विशेष सेवा कार्यक्रम आयोजित     |     अनैतिक गतिविधियों पर लगेगी लगाम चलेगा कानून का राज – थाना प्रभारी शर्मा     |     सांची में चोरों का गिरोह सक्रिय रात्रि में चोर फरार मोटर साइकिल चढी पुलिस के हत्थे     |     किसानों की समस्याओं को लेकर मुखर हुई कांग्रेस,ट्रैक्टर रैली के साथ धरना प्रदर्शन कर सोंपा ज्ञापन     |     प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में भारत हर क्षेत्र में तीव्र गति से आगे बढ़ रहा है : त्रिपुरा मुख्यमंत्री डॉ. साहा     |     त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा का उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने किया अभिनंदन     |     कलेक्टर व जिला पंचायत सीईओ धरसीवा क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रमों में हुए शामिल     |     मध्यप्रदेश की पाठशालाओं का महासम्मेलन “आओ चलें पाठशाला” ऐतिहासिक रूप से सम्पन्न     |     आस्था, परंपरा और संस्कृति का संगम है जमुनिया, भैरव बाबा से ठाकुर बाबा तक गूंजती है श्रद्धा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811