Let’s travel together.

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई साँची विश्वविद्यालय साधारण परिषद की बैठक

0 245

· ‘धार्मिक महत्व के स्थानों के संवर्धन पर कार्य करे सांची विश्वविद्यालय’

· ‘मध्यप्रदेश का बौद्ध सर्किट विकसित करने पर हो काम-सीएम

भोपाल। मुख्यमंत्री  डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय की 6वीं साधारण परिषद की बैठक संपन्न हुई। माननीय मुख्यमंत्री ने सांची विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. वैद्यनाथ लाभ से मध्य प्रदेश के बौद्धिक व भारतीय दर्शन से जुड़े हुए धार्मिक प्रतीकों और स्थानों के संकलन और संवर्धन पर कार्य करने का आग्रह किया जिससे प्रदेश में धार्मिक पर्यटन को और अधिक विकसित किया जा सके। डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश के प्राचीन नगर जहां बौद्ध धर्म से जुड़े प्रमाण मिल रहे हैं उन स्थानों को केंद्रित कर ऐतिहासिक अध्ययन, अध्यापन व गहन शोध हो तथा इन स्थानों पर धार्मिक पर्यटन विकसित किया जाए।

उन्होने इस बुद्धिस्ट सर्किट में उज्जैन को भी प्रमुखता से सम्मिलित करने को कहा क्योंकि चंद्रगुप्त काल में मगध देश की राजधानी पाटलीपुत्र के साथ-साथ उज्जैन धार्मिक और राजनीतिक केंद्र हुआ करता था। साधारण परिषद ने विश्वविद्यालय के नवीन शैक्षणिक विभागों के गठन को भी मंजूरी दी।

साँची विश्वविद्यालय द्वारा नवंबर 2025 में इंडियन सोसायटी फॉर बुद्धिस्ट स्टडीज़ के रजत जयंती सम्मेलन के आयोजन की अनुमति भी साधारण परिषद द्वारा दी गई। माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा चर्चा उपरांत इस सम्मेलन हेतु 70 लाख रुपए के बजट का भी अनुमोदन कर दिया गया।

सांची विश्वविद्यालय के निर्माणाधीन भवन के विषयों में जब मुख्यमंत्री ने जानकारी चाही तो निर्माण कर्ता एजेंसी मध्य प्रदेश पर्यटन के निदेशक ने निर्माण कार्य 30 जून तक समाप्त होने का आश्वासन दिया। न्यूज़ीलैंड से वीडियो कॉन्फ्रेंस से बैठक में सम्मिलित हुए साँची विश्वविद्यालय के कुलाधिपति प्रो. यज्ञेश्वर शास्त्री द्वारा प्रस्ताव रखा गया कि भारतीय मार्शल आर्ट्स को खेलों के रूप में पाठ्यक्रम में सम्मिलित किया जाए जिसे माननीय मुख्यमंत्री द्वारा मान लिया गया।

साधारण परिषद ने प्राचीन इतिहास संस्कृति एवं पुरातत्व, जैन विद्या, हिंदू शिक्षा अध्ययन इत्यादि के पाठ्यक्रमों को प्रारंभ किए जाने का अनुमोदन किया। साधारण परिषद की बैठक में  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के अलावा संस्कृति मंत्री  धर्मेंद्र लोधी, विश्वविद्यालय के कुलाधिपति प्रो. यज्ञेश्वर शास्त्री, कुलपति प्रो. वैद्यनाथ लाभ, अपर मुख्य सचिव (मुख्यमंत्री कार्यालय)  राजेश राजौरा, मप्र उच्च शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्र अनुपम राजन, साधारण परिषद सदस्य प्रो. सत्य प्रकाश शर्मा, प्रो. ईश्वर शरण विश्वकर्मा, भाषाविद व साहित्यकार श्री अभय कात्यायन,  कपिल तिवरी तथा कुलसचिव प्रो. नवीन मेहता सम्मिलित हुए। प्रो. सत्याप्रकाश शर्मा, प्रो. ईश्वर शरण विश्वकर्मा व श्री अभय कात्यायन को सांची विश्वविद्यालय कार्यपरिषद का सदस्य भी नामांकित किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

साँची में आयोजित रामलीला में रामलीलाओ का चित्रण     |     ग्राम पंचायत गुलगांव मे आयोजित हुआ जनकल्याण शिविर     |     भोपाल विदिशा हाईवे 18 डोलाघाट पर दो कार आपस में भिड़ी     |     आज भक्तिभाव से मनेगी संत शिरोमणी गुरु घासीदाम बाबा की 268 वी जयंती     |     नशे में धुत महिला ने पुलिस थाना के सामने दूध मुही बच्ची के साथ लगाई खुद को आग     |     शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में ओलंपियाड परीक्षा का आयोजन     |     सिख प्रीमियर लीग 2024 का आज  समापन     |     नहर का ओवरफ्लो का पानी किसान के खेत में घुसा फसल हुई बर्बाद     |     ग्राम झिरी में बेतवा नदी के उद्गम स्थल पर स्वास्थ्य राज्यमंत्री तथा  जनप्रतिनिधियों ने की पूजा-अर्चना     |     पतंजलि  के  ब्रांड “रुचि स्टार” के नाम और लोगो की कॉपी कर मिलते जुलते फर्जी नाम एसटीआर गोल्ड के नाम से तेल निर्माण करने वाली कंपनी का भांडा फोड़     |     मेडिकल कॉलेज से नए बने डॉक्टर्स का पुष्प वर्षा के साथ जगह-जगह हुआ आतिशी स्वागत     |     शिवपुरी की खनियांधाना में ज्ञान दान अभियान की शुरूआत हुई     |     महावीर जयंती पर शिवपुरी में निकली भव्य शोभायात्रा, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया हुए शामिल     |     सरकार के साथ आपका सेवक आपके द्वार  के तहत राज्यमंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल शुक्रवार को भारकच्छ में     |     कचरा घर में अज्ञात कारणों से आग लगी फायर ब्रिगेड,टैंकर से  आग पर पाया काबू      |      स्वच्छता को लेकर रैली निकाल ग्रामीणों को किया जागरूक     |     किसान अपनी फसल कटवाने के बाद जानवरो के लिए खेतों में बनवा रहा है भूसा      |     महावीर जयंती पर विशेष::भगवान महावीर स्वामी को संपूर्ण विश्व ने माना लेकिन उनकी बात नहीं मानी इसीलिए विश्व मे अशांति     |     संगठन पहले, व्यक्ति बाद में, यही भाजपा की पहचान है- अनुज     |     जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन JITO  ने रचा इतिहास,विश्व नवकार महामंत्र दिवस का हुआ वैश्विक स्तर पर शिलान्यास     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811