Let’s travel together.

गौशाला बनाने सरकारी भूमि के आवंटन की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

0 72

अब ग्रामीण खुद के खर्चे पर करेंगे निर्माण

सैयद मसूद अली पटेल गैरतगंज रायसेन

ज़िले की गैरतगंज तहसील में गौशाला निर्माण को लेकर क्षेत्रीय किसान एवं ग्रामीण लंबे समय से लामबंद है। इसी क्रम में गुरुवार को क्षेत्र के दर्जनों ग्राम के किसानों ने गौशाला निर्माण के लिए सरकारी भूमि की मांग संबंधी एसडीएम पल्लवी वैध को एक ज्ञापन सौंपा है। किसानों ने बाकायदा गौशाला निर्माण के लिए सरकारी ज़मीन होने की स्थिति भी स्पष्ट की है।
क्षेत्रीय किसान एवं ग्रामीण आवारा मवेशियों से लंबे समय से परेशान है। कई स्थानों पर मवेशियों की व्यवस्था एवं गौशाला निर्माण को लेकर ग्रामीण आंदोलन कर चुके है। शासन प्रशासन से गौशाला निर्माण की आस छोड़ चुके ग्रामीण अब खुद ही आपसी सहयोग से गौशाला निर्माण में रुचि दिखाने लगे है। गुरुवार को तहसील क्षेत्र के भानपुरगंज, समनापुरकलॉ, पीपलपानी, खमरियागंज, किटोरा, बिलवानी, जमुनियाकलॉ, सर्रा, सालीवाडा, सहारोकलॉ, सिहोराखुर्द, खुमारी सहित अन्य ग्राम के किसानों एवं ग्रामवासियों ने गौशाला निर्माण संबंधी ज्ञापन सौंपा है ज्ञापन में मांग की गई है कि मवेशियों की व्यवस्था के लिए प्रशासन समनापुर कलां के पास स्थित तालाब से लगी शासकीय भूमि आवंटित करे। जिसमे सभी ग्रामवासी आर्थिक सहयोग कर गौशाला का निर्माण करेंगे। उन्होंने शासकीय भूमि होने का स्थान चिन्हित कर अधिकारियो को बताया। ज्ञापन सौंपने पहुंचे ग्रामीण रामस्वरूप गौर, धर्मदास पटेल, नंदकिशोर पटेल, गौरक्षक सुश्री रागनी पाराशर जमुनिया, भैयालाल, हरिकेश, हीरालाल, सीताराम, हरिसिंह, बलिराम, प्रमोद सहित दर्जनों किसानों ने बताया कि वे आवारा मवेशियों से परेशान है इससे निपटने दर्जनों ग्राम के ग्रामीणों ने सामूहिक रुप से निर्णय लिया है कि वे गौशाला निर्माण स्वयं करेंगे। इसके लिए उन्हें शासकीय भूमि चाहिए। उन्होंने प्रशासन के अधिकारियो से भूमि आवंटन की मांग की है यदि उनकी मांग को जल्द पूरा नही किया गया तो वे विशाल आंदोलन के लिए विवश होंगें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सागर में मौन जुलूस ,दो आर्यिकाओं की समाधि, नाराज जैन समाज का प्रभावी जुलूस निकला     |     नाम प्रगति बाजार, हालत गांव की गलियों से बदतर: दो साल से खुदी पड़ी सड़क     |     सगौर कुएं हादसा : विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी ने पीड़ित परिवारों को बंधाया ढांढस     |     पिपलिया बरई में जन अभियान परिषद् का जल गंगा संवर्धन गंगा दशहरा कार्यक्रम      |     विहाररत साध्वियों की सड़क दुर्घटना में हुई मौत पर उच्चस्तरीय जांच की मांग     |     आकाशवाणी, दूरदर्शन एवं प्रसारण प्रणाली पर अनुभवात्मक शिक्षण कार्यक्रम आयोजित: मेरा युवा भारत रायसेन     |     संभव स्टील फैक्ट्री के कैंटीन कर्मियों से मारपीट एवं ट्रक चालक से लूटपाट छह आरोपी गिरफ्तार     |     किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी,उड़द पर मिलेगा ₹600 प्रति क्विंटल बोनस     |     सागौर पहुंचकर कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने पीड़ित परिवारों को बंधाया ढांढस     |     रीवा हादसे के विरोध में गैरतगंज में निकलेगा विशाल मौन जुलूस     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811