Let’s travel together.

02 देशी कट्टा, 02 जिन्दा कारतूस सहित आरोपी गिरप्तार

0 366

कोतवाली पुलिस को मिली सफलता

धीरज जॉनसन की रिपोर्ट

दमोह:जिले के सम्पूर्ण थाना क्षेत्र में अवैध क्रियाकलापों एवं आरोपियों की धरपकड के लिए एस पी डी आर तेनीवार द्वारा अति पुलिस अधीक्षक, नगर पुलिस अधीक्षक एंव थाना प्रभारी कोतवाली को कार्यवाही के लिए निर्देशित किया गया था जिसे अति.पुलिस अधीक्षक, नगर पुलिस अधीक्षक दमोह एवं थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सत्येन्द्र सिंह राजपूत के द्वारा

गंभीरता से लिया गया, विगत 13 अप्रैल को कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि खजरी मोहल्ला में हनुमान मंदिर के पास दो व्यक्ति, एक मोटर साईकिल के साथ खड़े है दोनो अवैध देशी कट्टा रखे हुऐ है। सूचना की पुष्टि के लिए कोतवाली पुलिस के द्वारा घेराबंदी कर कार्यवाही की गई एवं खजरी मोहल्ला मे हनुमान मंदिर के पास से अरोपी नंदी उर्फ कृष्णकांत पाठक (25) निवासी मुकेश कालोनी दमोह,एंव मुन्ना वटलर उर्फ डाल सिंह गौड (42) निवासी खजरी मोहल्ला दमोह, दोनों के पास लोडेड देसी कट्टा मिले। जिसके संबंध में थाना कोतवाली जिला दमोह में अपराध क्र. 313/22 धारा 25/27 अर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। आरोपियों से अवैध देशी कट्टो एंव कारतूस के स्त्रोत के संबंध में पूछताछ की जा रही है इनके पास से 02 देशी कट्टा, 02 जिन्दा कारतूस एंव पल्सर मोटर साईकिल कीमती 56200/- रू. बरामद किए गए।सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारी/कर्मचारी थाना प्रभारी सत्येन्द्र सिंह राजपूत,उनि.एम के पाण्डे, आर.86 महेश, आर 167 नीरज, आर 763 रामकुमार को पुलिस अधीक्षक द्वारा पुरुस्कृत किया
जाएगा।

न्यूज स्रोत:धीरज जॉनसन

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सम्मेद शिखरजी की पवित्रता के लिए प्रशासन और समाज मिलकर बनाएंगे ठोस कार्ययोजना : मुनि श्री प्रमाण सागर     |     जिला स्तरीय फ्लोरोसिस स्वास्थ्य परीक्षण शिविर       |     भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रव्यापी आव्हान पर सेवानिवृत्त अधिकारी कर्मचारी पेंशनर महासंघ  प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन कलेक्टर  को सौंपा     |     टांडाखेड़ा से बाबा रामदेवरा के लिए 1200 किमी की पैदल यात्रा रवाना     |     दसाई बस स्टैंड पर शौचालय निर्माण की मांग     |     कांग्रेस में अनुशासनहीनता की कार्रवाई पर बनी विवाद की स्थिति, जिला अध्यक्ष के लेटर पैड पर नोटिस से उठे सवाल     |     ‘दिमागी नक्सल’ नरेटिव बदलने की नई सियासी फिरकी तो नहीं? -अजय बोकिल      |     सियावस हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष बने सचिन नेमा, निर्विरोध निर्वाचन के बाद निकला विजय जुलूस     |     सांदीपनि विद्यालय में नए भवन का निर्माण कार्य लंबे समय से अधूरा, निर्माण में देरी से नाराज छात्र-छात्राओं ने विद्यालय परिसर में किया धरना-प्रदर्शन     |     अभिभाषक संघ चुनाव:नामांकन के आखिरी दिन अध्यक्ष, उपाध्यक्ष,सचिव, सहसचिव, सहित अन्य उम्मीदवारों ने नामांकन फार्म जमा किए     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811