Let’s travel together.

ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान बेगमगंज में होली स्नेह मिलन समारोह

0 100

होली अर्थात घृणा, नफरत की भावना को बाहर कर प्रेम, स्नेह की भावनाओं को अंतरात्मा में समाना-बीके डॉ. रीना दीदी

-परमात्मा शिव के रंग में रंगना ही श्रेष्ठ होली मनाना है -बीके डॉ. रीना दीदी

ब्रह्माकुमारीज़ सेवाकेंद्र बेगमगंज में फूलों से खेली होली, बुराइयों को त्यागने का दिया संदेश

बेगमगंज रायसेन।ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान बेगमगंज में होली का पावन पर्व मनाया गया। फूलों की होली खेलकर होली की खुशियां मनाई।

भोपाल से पधारीं राजयोगिनी बीके डॉ. रीना दीदी ने होली के महत्व को समझाया। दीदी ने कहा कि अपने जीवन को होली अर्थात पवित्र बनाकर आध्यात्मिक रूप से होली खेलने में ही इस पर्व की सार्थकता है। आज हमें प्यार और सम्मान का रंग एक दूजे को लगाना है। उसके लिए हमें अपनी अंदर की बुराई, व्यसन व अवगुण रूपी होलिका को ईश्वरीय ज्ञान और राजयोग मेडिटेशन की अग्नि में जलाकर भस्म करना है।


होलिका दहन हमें यह याद दिलाता है कि पापी अपने ही किए पाप के ताप से जल मरता है; अतः हमे कोई पाप नहीं करना चाहिए। उसके लिए हमें प्रह्लाद की तरह मन, बुद्धि और हृदय से भगवान का हो जाना चाहिए अर्थात ईश्वरीय ज्ञान, गुण, शक्ति और मर्यादाओं को जीवन में धारण कर जीना शुरू करना है। मैं आत्मा अब ईश्वर अर्पण हो गई, अब जो भी कर्म करना है, वह ईश्वर की मत पर ही करना है, तीसरा होली अर्थात पवित्र। होली उत्सव में पहले होलिका दहन और फिर रंगों का उत्सव मनाया जाता है। यह हमें अपनी कमजोरियों और बुराइयों को परमात्म याद रूपी अग्नि से जलाने की प्रेरणा देता है। उन्होंने बताया कि जब कमजोरियां समाप्त होंगी, तब सद्गुणों और दिव्य गुणों से आत्मा भरपूर होगी। परमात्मा शिव के रंग में रंगना ही श्रेष्ठ होली मनाना है, होली अर्थात घृणा, नफरत की भावना को बाहर कर प्रेम, स्नेह की भावनाओं को भीतर भरना सच्ची होली मानना है। होली अर्थात् परमात्म ज्ञान, गुण, शक्ति और मर्यादाओं को मन, बुद्धि और हृदय से स्वीकार कर जीवन को उत्सव की तरह जीना होली का महान पर्व हमें सिखाता है।

आध्यात्मिक ज्ञान के रंग से अंतरात्मा को रंगना ही वास्तविक होली मनाना है। माया का रंग तो हर एक मनुष्य पर चढ़ा हुआ है। अब ईश्वरीय संग के रंग में आत्मा को रंगना ही आध्यात्मिक होली है। परमात्मा के संग व ज्ञान का रंग खुशियां देने वाला रंग है।
होली का पावन पर्व, हमारे जीवन में नई उमंग, उत्साह, हर्ष, उल्लास और खुशी के रंग बिखेरता है। हम बाहरी तौर पर स्थूल रंगों से होली खेलते, मनाते व जलाते हैं, वे सब हमारे भीतर की भावनाओं को प्रकाशित करते हैं। होली का उत्सव हमें आपसी भेदभाव, मन मुटाव, अहंकार व तमाम सामाजिक बंधनों को तोड़कर अपनी अंदर की भावना, उमंग, उल्लास को प्रकट करने का अवसर देता है।
अबीर व गुलाल लगाकर एक या दो दिन का आपसी स्नेह मिलन तो हो सकता है, पर सच्चा मंगल मिलन तो तभी होगा, जब हृदय शुद्ध हो और एक दूसरे के प्रति ईर्ष्या, द्वेष, घृणा, गुस्सा आदि समाप्त हों।

बीके रिचा दीदी ने बहुत ही सुंदर होली के गीत पर उपस्थित सभी भाई बहनों को नृत्य करा कर परमात्मा रंग में रंगने के लिए खुशियों से भर दिया।

कार्यक्रम में बीके डॉ.पी एस ठाकुर, बीके सुरेश भाई, बीके प्रीतम भाई, बीके विनोद भाई, बीके वृंदावन भाई, बीके बीएल शर्मा, बीके राहुल, बीके राम, बीके रिचा दीदी, बीके मेघा दीदी, बीके कमला बहन, बीके विनीता बहन, बीके आशा बहन, बीके आरती बहन, बीके अनीता बहन साथ साथ नगर के कई सम्माननीय भाई बहने कार्यक्रम में उपस्थित थे।

होली मिलन समारोह में उपस्थित सभी भाई-बहनों ने फूलों की होली खेली। सभी ने एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के समापन पर सभी को प्रसाद (भोग)वितरित किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सेवा संकल्प अभियान के तहत भाषण प्रतियोगिता के विजेताओं को भाजपा जिला अध्यक्ष ने बांटे पुरस्कार     |     सड़क दुर्घटना 4 की मौत, एक घायल      |     हाईवे-18 के प्रतीक्षालय बने शराबियों का अड्डा     |     30 गांवों के यात्रियों का स्टेशन, लेकिन ट्रेनों का ठहराव नाममात्र     |     बंदरों के आतंक से  गांवों में दहशत, वन विभाग से पकड़ने की मांग     |     मौसमी बीमारी का बढ़ा प्रकोप, पीएचसी में रोज उमड़ रही मरीजों की भीड़     |     ओवरटेक के दौरान भिड़ीं बुलेट और स्प्लेंडर, एक चालक 5 फीट गहरी खाई में जा गिरा     |     मध्यप्रदेश में पर्यटन विकास की असीम संभावनाएं हैं – उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल     |     ABVP ने चार केंद्रीय पदों में से तीन पर जीत दर्ज की है; उपाध्यक्ष पद निर्दलीय दीपांशु शौकीन ने जीता     |     इंदौर में राहुल गांधी ने युवाओं से किया संवाद, शिक्षा, रोजगार और प्रतियोगी परीक्षाओं के मुद्दे उठे     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811