Let’s travel together.

होली के दूसरे दिन पुलिस कर्मियों ने जमकर खेली होली

0 251

शरद शर्मा बेगमगंज रायसेन
एक तरफ होली चलती रही।दुसरी तरफ पुलिस आपनी डिप्यूटी करती रही। डे आफिसर हरि ओम चौबे  थाने में डिप्यूटी करते रहे और थाने में आने वाले सभी लोगों का तिलक लगाकर रंग गुलाल से स्वागत किया एवं होली की शुभकामनाएं दी और उन्हें समझाया रंगों की खूबसूरत त्यौहार को बेरंग ना करें अपराध से नफ़रत करें अपराध करने से बच्चे एवं वाहन चलाते समय हेलमेट जरूर लगाए नशा करके वहां ना चलाएं।

रंगों के पर्व होली के दूसरे दिन शनिवार को पुलिस कर्मियों ने रंग गुलाल के बौछार के बीच जमकर होली खेली। होली की कठिन और लम्बी ड्यूटी पूरी करने बाद पुलिस अफसर और उनके अधीनस्थ कर्मचारी होली मनाने थाने पहुंचे थे। रंग, अबीर व गुलाल लगाकर सभी अधिकारियों एवं सहयोगियों ने एक-दूसरे को बधाई दी। पुलिस कर्मियों ने होली गीतों पर साथियों के साथ थिरकते हुए अफसरों पर भी रंग गुलाल की बारिश की।

अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी।
इस दौरान एसडीओपी आलोक श्रीवास्तव ने पुलिसकर्मियों के योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि होली का त्यौहार खुशियों का त्यौहार है। यह त्यौहार हमें एकता और भाईचारे का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों ने होली का त्यौहार सकुशल सम्पन्न कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इस अवसर पर टीआई राजीव उइके ने सभी पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों को होली की शुभकामनाएं दीं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सेवा संकल्प अभियान के तहत भाषण प्रतियोगिता के विजेताओं को भाजपा जिला अध्यक्ष ने बांटे पुरस्कार     |     सड़क दुर्घटना 4 की मौत, एक घायल      |     हाईवे-18 के प्रतीक्षालय बने शराबियों का अड्डा     |     30 गांवों के यात्रियों का स्टेशन, लेकिन ट्रेनों का ठहराव नाममात्र     |     बंदरों के आतंक से  गांवों में दहशत, वन विभाग से पकड़ने की मांग     |     मौसमी बीमारी का बढ़ा प्रकोप, पीएचसी में रोज उमड़ रही मरीजों की भीड़     |     ओवरटेक के दौरान भिड़ीं बुलेट और स्प्लेंडर, एक चालक 5 फीट गहरी खाई में जा गिरा     |     मध्यप्रदेश में पर्यटन विकास की असीम संभावनाएं हैं – उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल     |     ABVP ने चार केंद्रीय पदों में से तीन पर जीत दर्ज की है; उपाध्यक्ष पद निर्दलीय दीपांशु शौकीन ने जीता     |     इंदौर में राहुल गांधी ने युवाओं से किया संवाद, शिक्षा, रोजगार और प्रतियोगी परीक्षाओं के मुद्दे उठे     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811