Let’s travel together.

छात्राओं ने किया एतिहासिक सिंधिया छतरी, भदैयाकुंड एवं पुरातात्विक स्थलों का भ्रमण

0 67

-सिंधिया छतरी का अनुपम सोंदर्य देख छात्र-छात्राए हुए मंत्रमुग्ध

– पर्यटन एक्स्पोजर विजिट के अंतर्गत जिला श्योपुर से आये छात्र-छात्राओ की टीम ने किया शिवपुरी के एतिहासीक, पुरातात्विक, प्राकृतिक पर्यटन स्थलों का भ्रमण

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी में मंगलवार को पर्यटन एक्स्पोजर विजिट के अंतर्गत जिला श्योपुर से छात्राओं का एक दल आया। इस दौरान पीएम श्री स्कूलों में भ्रमण कार्यक्रम की रूपरेखा के अंतर्गत शासकीय पीएमश्री शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय श्योपुर की छात्राओं के समूह द्वारा जिला शिवपुरी के पर्यटन स्थलों का भ्रमण किया। जिसमे सिंधिया कालीन छतरिया,भदैया कुंड, माधव टाइगर रिजर्व, आदि का भ्रमण छात्राओं की टीम द्वारा किया गया।
इस कर्यक्रम में मुख्यरूप से जिला शिक्षा अधिकारी श्योपुर एमएल गर्ग, जिला पर्यटन प्रबंधक शिवपुरी देव सोनी ,प्रभारी प्राचार्य भरत सिंह जाट एवं सहयोगी शिक्षक नरेन्द्र गुप्ता , हरीश कुमार शर्मा, सुलतान मीणा, रामस्वरूप जाटव,उपस्थित रहे।
इस दौरान छात्राओं के दल ने कई स्थानों का भ्रमण किया और जानकारी हासिल की।
दल के साथ आए जिला शिक्षा अधिकारी श्योपुर एमएल गर्ग ने कहा कि हमें यहां पर घूमने पर अच्छा लगा। उन्होंने बताया कि शिवपुरी एक ऐतिहासिक शहर है। वैसे शिवपुरी अपने अतीत की शाही विरासत से भरा हुआ है। इसके ऐतिहासिक खज़ानों में छतरियाँ या स्मारक हैं, शिवपुरी की ये समाधियाँ उस समय की वास्तुकला की बेहतरीन मिसाल हैं। जटिल रूप से अलंकृत संगमरमर छत्रियों के लिए प्रसिद्ध है जो सिंधिया शासकों द्वारा निर्मित है। शिवपुरी के पर्यटन स्थल भव्यता और वास्तुकला की चमक की कहानी बयां करती हैं। वे कालातीत स्मारक हैं जो भारत की ऐतिहासिक विविधता का एक अंश प्रस्तुत करते हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

संभव स्टील फैक्ट्री के कैंटीन कर्मियों से मारपीट एवं ट्रक चालक से लूटपाट छह आरोपी गिरफ्तार     |     किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी,उड़द पर मिलेगा ₹600 प्रति क्विंटल बोनस     |     सागौर पहुंचकर कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने पीड़ित परिवारों को बंधाया ढांढस     |     रीवा हादसे के विरोध में गैरतगंज में निकलेगा विशाल मौन जुलूस     |     ग़ैरतगंज में ईद-उल-अज़हा की नमाज़ के समय तय     |     4.75 करोड़ की सड़क बनी मुसीबत,रिपटे नहीं बनने से हादसों का खतरा, डंपर खाई में पलटा     |     तालाब में उमड़ी सफेद पक्षियों की चहल-पहल, भोजन की तलाश में दिनभर मंडराते रहे पक्षी     |     भीषण जल संकट की मार, सांची क्षेत्र में सूखने लगी ग्रीष्मकालीन मूंग की फसल     |     एनसीसी कैडेट्स का दस दिवसीय प्रशिक्षण शिविर संपन्न     |     30 हजार की अवैध शराब पकड़ी, तस्कर गिरफ्तार… लेकिन असली शराब माफिया कौन?     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811