मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
महाशिवरात्रि को लेकर दीवानगंज, अंबाडी, सहित आसपास के गांवों में स्थित मंदिरों पर सुबह से लेकर शाम तक श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। मंदिर में पूजा करने के लिए हर कोई श्रद्धालु अपनी बारी आने के इंतजार में खड़े रहें।
वहीं शाम के समय दीवानगंज के गुफा मंदिर से शिव पार्वती की झांकी को सजाकर दीवानगंज तलाव ,सोसायटी, गुसाई मोहल्ला यदि मुख्य मार्गो से निकली गई।

वही श्री राम जानकी मंदिर अयोध्या धाम अम्बाडी मे बाबा भोले नाथ का महाअभिषेक हल्दी एवं मेहंदी की रस्म प्रारम्भ हुई , दोपहर शिव पार्वती की वेशभूषा बनाकर छोटे-छोटे बच्चों को झांकी में बिठाकर बाबा भोले नाथ की भव्य शिव बारात ढोल नगाड़े आतिशबाजी के साथ गणेश चौक मंदिर, चांदनी चौक शिव मंदिर, राम जानकी साहू मंदिर सहित मुख मार्गो से निकली गई।

संचालक गजेंद्र चौकसे परिवार द्वारा बाहर से लाए गए कलाकारों द्वारा राई नृत्य प्रस्तुत करते हुए पूरे ग्राम में भ्रमण कराया गया। शिव बारात के वापस आने के बाद मंदिर में बाबा का महा प्रसादी भोग का वितरण होगा। शाम 6 बजे से बुंदेलखंड से आए कलाकारों द्वारा लोकगीतों एवं भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। जो देर रात तक चलती रही।