Let’s travel together.

बिजली विभाग के कर्मचारी वसूली में लगे,60 से 65 उपभोक्ताओं के काटे कनेक्शन

0 156

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

दीवानगंज में बिजली कंपनी द्वारा दो सप्ताह से बिजली उपभोक्ताओं से बिल वसूली का अभियान चल रहा है जिन उपभोक्ताओं ने बिल जमा नहीं किए हैं उन उपभोक्ताओं के कनेक्शन भी काटे जा रहे हैं। पिछले सप्ताह भी दीवानगंज में 70 कनेक्शन बिल बकाया वाले उपभोक्ताओं के काटे गए थे। दीवानगंज के गुफा मंदिर, गुसाई मोहल्ला, मेन मार्केट फिर 60 से 65 बिजली उपभोक्ताओं के बिल बकाया होने पर काटे गए हैं। जो उपभोक्ता लगे हाथ बिल जमा कर रहा है उनके कनेक्शन लगे हाथ जोड़ भी जा रहे हैं। ताकि रात के समय उपभोक्ता परेशान ना हो।
मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा बकाया राशि वसूली के लिए अभियान चलाया जा रहा है बिजली उपभोक्ताओं से बकाया राशि होने पर कंपनी में जमा कराने आग्रह किया गया।
जिन उपभोक्ताओं के ऊपर 2 हजार रुपए से ज्यादा बिल बकाया है उन सभी उपभोक्ताओं के लगातार बिजली कंपनी द्वारा कनेक्शन काटने की कार्रवाई की जा रही है।
मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा बकाया राशि वसूली के लिए सघन प्रयास किये जा रहे हैं। इन प्रयासों के अंतर्गत बकाया राशि वसूली के लिए घर-घर जाकर बिजली कर्मचारी और अधिकारी राजस्व वसूली में लगे हैं।
दीवानगंज में अभी तक बिजली कंपनी द्वारा 200 के लगभग कनेक्शन काटे जा चुके हैं इनमें से जिन उपभोक्ताओं ने बिल जमा कर दी है उनके कनेक्शन जोड़ भी दिए गए हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सड़क पर संग्राम: ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’ पर अड़े ग्रामीण, SDM-तहसीलदार की समझाइश के बाद शुरू हुई वोटिंग     |     एआइ उपयोग से पर्यटकों की यात्रा सुगम- ललित गौड़      |     सितंबर में ही खिले कांस के फूल, बारिश की विदाई का दे रहे संकेत     |     श्राद्ध कार्यक्रम में मां की स्मृति में रोपा पौधा, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश     |     चिटफंड कंपनी के नाम पर लाखों रुपये हड़पने वाला शातिर ठग चढ़ा पुलिस के हत्थे     |     शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन, वरिष्ठता, पदोन्नति और ई-अटेंडेंस की विसंगतियां दूर करने की मांग      |     पंचायत भवन में चोरी, वाई-फाई कैमरा और दो सोलर प्लेट ले गए चोर     |     जंगल में बाघों और गांवों में इंसानों की मौत—क्या यह एक ही संकट की दो तस्वीरें हैं?- दीपक कांकर      |     पंचायत उपनिर्वाचन अंतर्गत जिला पंचायत सदस्य वार्ड क्र-3 मेहगांव सीट पर सबसे कम तथा ग्राम पंचायत कन्हवार में सरपंच पद के लिए हुआ सबसे ज्यादा मतदान     |     मध्यप्रदेश पुलिस के 100 अधिकारियों-कर्मचारियों को डीजी प्रशस्ति पत्र एवं डिस्क     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811