Let’s travel together.

दीवानगंज और अंबाडी में महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर निकाली गई शोभा यात्रा

0 96

 मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

महाशिवरात्रि को लेकर दीवानगंज, अंबाडी, सहित आसपास के गांवों में स्थित मंदिरों पर सुबह से लेकर शाम तक श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। मंदिर में पूजा करने के लिए हर कोई श्रद्धालु अपनी बारी आने के इंतजार में खड़े रहें।
वहीं शाम के समय दीवानगंज के गुफा मंदिर से शिव पार्वती की झांकी को सजाकर दीवानगंज तलाव ,सोसायटी, गुसाई मोहल्ला यदि मुख्य मार्गो से निकली गई।


वही श्री राम जानकी मंदिर अयोध्या धाम अम्बाडी मे  बाबा भोले नाथ का महाअभिषेक हल्दी एवं मेहंदी की रस्म प्रारम्भ हुई , दोपहर  शिव पार्वती की वेशभूषा बनाकर छोटे-छोटे बच्चों को झांकी में बिठाकर बाबा भोले नाथ की भव्य शिव बारात ढोल नगाड़े आतिशबाजी के साथ गणेश चौक मंदिर, चांदनी चौक शिव मंदिर, राम जानकी साहू मंदिर सहित मुख मार्गो से निकली गई।

संचालक गजेंद्र चौकसे परिवार द्वारा बाहर से लाए गए कलाकारों द्वारा राई नृत्य प्रस्तुत करते हुए पूरे ग्राम में भ्रमण कराया गया। शिव बारात के वापस आने के बाद मंदिर में बाबा का महा प्रसादी भोग का वितरण होगा। शाम 6 बजे से बुंदेलखंड से आए कलाकारों द्वारा लोकगीतों एवं भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। जो देर रात तक चलती रही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

कियोस्क संचालक से डकैती का खुलासा: राजगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 आरोपी गिरफ्तार     |     सांची बौद्ध-भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में व्यास पूजन पर विशेष व्याख्यान     |     मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान शिविर का आयोजन मौके पर ही दर्जनों समस्याओं का हुआ निराकरण     |     कुल्हा्ड़ी मारकर हत्या का प्रयास करने वाले आरोपी को 10 वर्ष की सजा     |     आत्मशक्तिकरण से होगा नशा वृत्ति का स्थायी समाधान : बीके प्रियंका     |     ग्राम पंचायत उचेर मुख्यालय अव्यवस्था के घेरे में सडके हुई खराब     |     डिफॉल्टर किसानों के लिए राहत की ढाल बनी ‘कवच’ योजना, 5 हजार से अधिक किसानों को फिर मिलेगा कृषि ऋण     |     बारेलाल सूर्यवंशी को जिला कार्यकारिणी सदस्य की मिली जिम्मेदारी     |     12 घंटे में देवनगर पुलिस ने अंधे कत्ल का किया खुलासा, हत्या की साजिश रचने वाला आरोपी गिरफ्तार     |     रायसेन पुलिस द्वारा शासकीय सांदीपनी स्कूल में “पुलिस सृजन संवाद” कार्यक्रम का आयोजन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811