Let’s travel together.

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल की अध्यक्षता में राज्य एसिस्टेडेड रिप्रोडक्टिव टेक्नोलॉजी एवं सरोगसी बोर्ड की बैठक संपन्न

0 61

निसंतान दंपतियों की सुविधा के लिये राज्य समुचित प्राधिकारी एआरटी एवं सरोगेसी समिति का होगा गठन

भोपाल।उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल की अध्यक्षता में मंत्रालय भोपाल में राज्य एसिस्टेडेड रिप्रोडक्टिव टेक्नोलॉजी एवं सरोगसी बोर्ड की बैठक संपन्न हुई। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने प्रदेश में अधिनियम के क्रियान्वयन की समीक्षा की। राज्य एसिस्टेडेड रिप्रोडक्टिव टैक्नोलॉजी एवं सरोगसी बोर्ड द्वारा राज्य स्तर पर आवेदित सरोगसी प्रकरणों पर समुचित विचार कर यथोचित निर्णय लिया गया।

उल्लेखनीय है कि राज्य एसिस्टेड रिप्रोडक्टिव टेक्नोलॉजी एवं सरोगसी बोर्ड की बैठक स्थापित प्रावधान अनुसार प्रत्येक चार माह में की जाती है। निसंतान दंपतियों की सुविधा एवं विनियामक प्रावधान को दृष्टिगत रखते हुए राज्य समुचित प्राधिकारी एआरटी एवं सरोगेसी के गठन के आदेश दिए गए। यह समिति सरोगेसी आवेदन राज्य स्तर पर प्राप्त होते ही तकनीकि व विधिक विशेषज्ञो का अभिमत प्राप्त कर, सरोगेसी की अनुमति के समुचित निर्णय लेने के लिये सक्षम होगी। बैठक में विधानसभा सदस्य श्रीमती प्रियंका मीणा, प्रमुख सचिव स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा श्री संदीप यादव, आयुक्त स्वास्थ्य श्री तरुण राठी, संचालक एमसीएच डॉ. अरुणा कुमार, वरिष्ठ संयुक्त संचालक डॉ. प्रज्ञा तिवारी सहित विभागीय वरिष्ठ अधिकारी एवं तकनीकी विशेषज्ञ शामिल रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

 जमीअत उलमा-ए-हिंद की नई तहसील इकाई का गठन,मुफ्ती हसीब बने सदर     |     शिवपुरी में सड़क निर्माण में लापरवाही पर फर्म ब्लैकलिस्ट होगी , 28.46 लाख की बैंक गारंटी राजसात करने के आदेश     |     कोलारस में प्रस्फुटन समितियों की विकासखंड स्तरीय बैठक और प्रशिक्षण सम्पन्न       |     मध्यप्रदेश की पर्यटन क्षमता को मिलेगा वैश्विक विस्तार : उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     शासकीय भूमि पर अवैध निर्माण का आरोप, हिंदू समाज ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, उग्र आंदोलन की दी चेतावनी     |     दसई में बारिश के बीच बालक के अंतिम संस्कार तस्वीरें वायरल     |     दसई में 2 अगस्त से आयोजित होगा सात दिवसीय ‘विशाल स्वास्थ्य शिविर     |     दसई में नवनियुक्त भाजपा महिला मोर्चा व किसान मोर्चा जिला अध्यक्षों का भव्य स्वागत     |     कलेक्टर ने किया मूंग उपार्जन केंद्र पगनेश्वर का निरीक्षण     |     साप्ताहिक हाट बाजार बदहाल, मूलभूत सुविधाओं का अभाव:बारिश में कीचड़-पानी से परेशानी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811