अनुराग शर्मा सीहोर
छोटी सी मदद लोगों के लिए कितनी कारगर साबित होती है यह शायद आप और हम नहीं समझ सकते हैं लेकिन सीहोर की गैर राजनीतिक सामाजिक संस्था संडे का सुकून टीम के सदस्यों ने सीहोर में करके बताया है कि कैसे छोटी से मदद से किसी के बड़े काम आ सकते हैं लिहाजा मन में कुछ कर गुजरने की इच्छा शक्ति और समाजसेवा की भावना है तो आप बड़े से बड़े काम भी कर सकते हैं।

गौरतलब है की सीहोर जिला चिकित्सालय में बीते 112 दिनों से लगातार निःशुल्क भोजन वितरण करने वाली संडे का सुकून टीम ने आज फिर परोपकार की भावना को सार्थक करते हुए सीहोर वासियों को शवयात्रा के सुन्दर सुसज्जित संसाधन युक्त मोक्ष वाहन और बेजुबान गोवंशो के लिए चलित प्याऊ की सौगात दी है! जिससे मृतक अब मृतक के स्वजनों को अंतिम संस्कार स्थल तक मृतक देह ले जाना आसान हो गया है। तो गर्मियों में बेजुबान गोवंशो को पीने का पानी भी उपलब्ध हो सकेगा!
आज उक्त दोनों वाहनों का शुभारंभ करने जिले के पूर्व कलेक्टर और वर्तमान में लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण के संचालक आईएएस अफसर प्रवीण सिंह और भोपाल के वरिष्ठ पत्रकार रविन्द्र जैन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए!
जहां दोनों अतिथि आईएएस प्रवीण सिंह और वरिष्ठ पत्रकार रविन्द्र जैन ने संडे का सुकून टीम की हौसला अफजाई की तो उन्हें हर संभव मदद का आश्वाशन देते हुए संस्था में सहयोग करने वाले शहर के नागरिकों का सम्मान भी किया गया!