Let’s travel together.

आरएसएस के शताब्दी वर्ष में गोपालपुर बस्ती का होगा 11 जनवरी 2026 को हिंदू सम्मेलन

0 75

तैयारी शुरू किया भूमि पूजन

आगामी 20 दिसंबर से 20 जनवरी तक मंडल एवं बस्ती में होगे सम्मेलन

उमाशंकर श्रीवास्तव रायसेन

शाताब्दी वर्ष में हिंदू सम्मेलन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का तीसरा कार्यक्रम प्रारम्भ होने वाला है। जो २० दिसम्बर से जिले मे 91 स्थानों पर होंगे सकल हिंदू समाज के सम्मेलन
आज रायसेन नगर की गोपालपुर बस्ती में हिंदू समाज के आह्वान पर आयोजन समिति द्वारा हनुमान मंदिर रामपुर से रैली निकालकर हाथ में भगवा पताका लेकर हिंदू सम्मेलन वाले स्थल रानी दुर्गावती छात्रावास पहुंच कर परिसर का भूमि पूजन किया। सम्मेलन में लगने वाले सकल हिंदू समाज की उपस्थिति रही।

आयोजन समिति के संयोजक कोषाध्यक्ष एवं समिति के अनेक पदाधिकारी समाज जन माताएं बहनों की उपस्थिति में कार्यक्रम में पंच कन्याओं का चरण वंदना करके कार्यक्रम स्थल का भूमि पूजन किया गया। गोपालपुर बस्ती में 11 जनवरी को सकल हिंदू समाज इसी स्थान पर एकत्रित रहने वाला है। आयोजन समिति द्वारा समस्त हिंदू समाज से अधिक से अधिक सहयोग प्रदान कर होने वाले हिंदू सम्मेलन में पधार कर कार्यक्रम को सफल बनाने की कामना की। इस अवसर पर बस्ती की युवाओं की टोली दुर्गावती छात्रावास की दीदी एवं बहने उपस्थित रही।
हिंदू सम्मेलन के संरक्षक-मंडल द्वारा बताया गया की जन जागरण के लिए बस्ती में अनेक कार्यक्रम होने हैं जिनमें भारत माता आरती भी शामिल है। हनुमान चालीसा का पाठ, प्रभात फेरी जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उक्त जानकारी जिला प्रचार प्रमुख अतुल कृष्ण दुबे दी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मच्छरों के बढ़ते प्रकोप से जागा प्रशासन, सांची में शुरू हुआ सघन फॉगिंग अभियान     |     शिवपुरी में 113 करोड़ का सीवर प्रोजेक्ट फेल, सिंधिया ने जताई नाराजगी     |     सेवा संकल्प अभियान के तहत भाषण प्रतियोगिता के विजेताओं को भाजपा जिला अध्यक्ष ने बांटे पुरस्कार     |     सड़क दुर्घटना 4 की मौत, एक घायल      |     हाईवे-18 के प्रतीक्षालय बने शराबियों का अड्डा     |     30 गांवों के यात्रियों का स्टेशन, लेकिन ट्रेनों का ठहराव नाममात्र     |     बंदरों के आतंक से  गांवों में दहशत, वन विभाग से पकड़ने की मांग     |     मौसमी बीमारी का बढ़ा प्रकोप, पीएचसी में रोज उमड़ रही मरीजों की भीड़     |     ओवरटेक के दौरान भिड़ीं बुलेट और स्प्लेंडर, एक चालक 5 फीट गहरी खाई में जा गिरा     |     मध्यप्रदेश में पर्यटन विकास की असीम संभावनाएं हैं – उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811