Let’s travel together.

पुलिस ने चोरी कर मूंग को सीहोर मंडी में बेच रहे आरोपियों को 24 घंटे के अंदर किया गिरफ्तार

0 310

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

पुलिस ने चोरी की मूंग को सीहोर मंडी में बेच रहे आरोपियों को चोरी की घटना के 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। फरियादी सुलेमान खां पुत्र सुल्तान खां निवासी बेरखेड़ी चौराहा ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनके खलियान में रखी 15 क्विंटल मूंग में से 2 क्विंटल 20 किलो मूंग अज्ञात चोर ले गए।
मूंग 40-40 किलो की बोरियों में भरकर रखी थी। पुलिस ने अज्ञात चोर के विरुद्ध धारा 379 के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर चोर की तलाश शुरु कर दी। शुरुआती जांच में पुलिस को कुछ इनपुट मिले कि चोर मूंग को लोडिंग ऑटो में भरकर ले गए हैं। फिर जांच टीम को मुखबिर से पक्की सूचना मिली कि आरोपी लोडिंग ऑटो एमपी04 एलडी 7966 से मूंग को सत्तर किलोमीटर दूर सीहोर मंडी में बेचने ले गए हैं। थाना प्रभारी ने तत्काल पुलिस टीम को सीहोर के लिए रवाना कर दिया। पुलिस ने सीहोर मंडी में घेराबंदी कर दो आरोपियों शिवम कुशवाहा पुत्र लखन सिंह कुशवाहा और मोनू अहिरवार पुत्र मुंशीलाल अहिरवार दोनों निवासी नीलबड़ भोपाल को लोडिंग ऑटो के साथ गिरफ्तार कर लिया।
वहीं चोरी की घटना को अंजाम देने वाले तीन मास्टरमाइंड काला उर्फ जावेद, शानू और कुट्टिन उर्फ अजहरुद्दीन तीनों निवासी भोरासा बैरसिया जिला भोपाल मौके से फरार होने में सफल हो गए। ये तीनों आरोपी बैरसिया थाने के रिकॉर्ड शुदा बदमाश बताए जा रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नमो हरित नगर’ अभियान बना जनआंदोलन, रायसेन में जनप्रतिनिधियों से लेकर विद्यार्थियों तक ने लगाए पौधे     |     विश्व बाघ दिवस पर वन मंडल कार्यालय रायसेन द्वारा राइड फॉर टाइगर वाहन रैली निकाल कर बाघों के संरक्षण का दिया संदेश     |     सरस्वती साइकिल योजना में हो रहा भ्रष्टाचार,कांग्रेस का आरोप      |     खड़ी बाइक में लगी भीषण आग,जलकर हुई खाक     |     पत्रकारों और अधिकारियों ने किया पौधरोपण     |     कान्वेंट स्कूल में चाकूबाजी, फुटबॉल विवाद ने लिया हिंसक रूप; 12वीं के छात्र पर 10वीं के छात्र ने किया हमला     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल एवं विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर तुलसी मानस प्रतिष्ठान के स्वर्ण जयंती समारोह में हुए शामिल     |     आईटीएम हॉस्पिटल में विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर एवं उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने किया आधुनिक ओटी, सीटीवीएस आईसीयू और सीसीयू का लोकार्पण      |     आरोन में मुनिश्री के साथ कथित अभद्रता पर जैन समाज में आक्रोश, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग     |     महावीर नहीं, वर्धमान जयंती मनाएं : निर्यापक मुनिश्री अभय सागर महाराज     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811