सुरेंद्र जैन धरसीवां
रायपुर बिलासपुर राजमार्ग पर सांकरा से सिमगा सिक्स लाइन में गुरुवार की शाम राखड़ से भरा ट्राला पलट गया.चरोदा बायपास के समीप चौक में पलटा ट्राला दो दिन बाद भी नहीं हटाया गया जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बनी हुई है और यहां से गुजरने वाले वाहनों को भारी दिक्कत हो रही है बाबजूद इसके न तो ट्राला के मालिक ने इसे हटवाया न ही एनएचएआई ने इसे हटाने की सुध ली