मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
दीवानगंज के नजदीक भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर स्थित कुलहड़िया गांव के पास सलामतपुर से ईंट भरकर भोपाल जा रही एक 407 वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। वाहन के पलटने से ईट रोड पर बिखर गई। 407 गाड़ी के ड्राइवर को मामूली सी चोट आई है। बीच रोड पर ईंटों के बखरने और 407 वाहन के पलटने से वाहनों को निकलने में समस्या हुई। जिससे बार-बार जाम की स्थिति बनी। 407 वाहन के ड्राइवर संदीप प्रजापति निवासी भोपाल ने बताया कि मेरे पीछे एक और 407 वाहन आ रहा था जैसे ही मैं कुलहड़िया गांव के नजदीक पहुंचा तो पीछे चल रही 407 वाहन ने मुझे टक्कर मार दी जिससे गाड़ी अनियंत्रित होकर रोड पर पलट गई।
बता दें दीवानगंज सहित आसपास के गांवों में ईटो का कारोबार बहुत जोर से फल फूल रहा है। दीवानगंज गांव के अंदर से रात दिन 407 की गाड़ियां निकलती है। धूल से दीवानगंज के लोग परेशान हैं। वही विभाग भी इन गाड़ियों पर कोई अंकुश नहीं लगा पा रहा है और आसपास के क्षेत्रों में ईटो का कारोबार दिनों दिन बढ़ता जा रहा है इस से ग्रामीणों को काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
वही भोपाल विदिशा हाईवे 18 से रोज हजारों की तादात में ईंटों से भारी अनफिट 407 वाहन दिन-रात दौड़ रहे हैं। जिससे हमेशा दुर्घटना का अंदेशा बना रहता है वहीं इससे पहले भी ईंटों से भरी गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट चुकी है।