Let’s travel together.

जिला स्तरीय पांच दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर  प्रारंभ 

0 102

विदिशा। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज के निर्देशानुसार पूरे भारतवर्ष में जिला स्तर पर कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।इसी तारतम्य में विदिशा में जिला स्तरीय पंच दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ स्थानीय गायत्री शक्ति प्रज्ञापीठ स्वर्णकार कॉलोनी में हुआ, जो कि 12 फरवरी से 16 फरवरी तक चलेगा। ‌ ‌

राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अखिल भारतीय स्वर्णकार महासभा एवं डिस्ट्रिक्ट सह मल्टीमीडिया प्रभारी लायंस इंटरनेशनल लायन अरुण कुमार सोनी ने में बताया कि गायत्री परिवार के जिला संयोजक  मुकेश तिवारी के अनुसार कार्यक्रम में कर्मकांड की बारीकियां (यज्ञ एवं संस्कार),मंत्र उच्चारण के नियम,उद्बोधन के प्रभावी सूत्र,संगीत (ढपली) सीखने के सरलतम सूत्र,लोकसेवीयों की आचार संहिता,कार्यकर्ता पाथेय पर प्रशिक्षण होगा। ‌

शिविर के पहले दिन  कार्यकर्ताओं को ध्यान-जाप, देव पूजन एवं परिचय प्रशिक्षण का महत्व-आवश्यक्ता एवं कर्मकाण्ड की बारीकियां, व्यासपीठ की मर्यादा, मंत्रोच्चार के नियम एवं शुद्धि , संगीत (ढपली सीखने के सरल सूत्र) यज्ञ पद्धति मंत्र शुद्धि नादयोग साथना का प्रशिक्षण दिया गया। जिसे शिविर में उपस्थित सभी साधकों ने बहुत ही ध्यान एवं गंभीरता से प्राप्त किया। ‌‌ शिविर के मुख्य प्रशिक्षक  रमेश अभिलाषी  ने बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य धर्म तंत्र से लोक शिक्षण कार्य और गायत्री और यज्ञ को घर-घर तक पहुंचाना समय परिवर्तन की आवश्यकता है ।उसको पूर्ण करने के लिए गायत्री यज्ञ के माध्यम से गांव-गांव तक घर-घर तक यज्ञ पहुंचे। इसके लिए आवश्यक है कि गायत्री परिवार का प्रत्येक कार्यकर्ता कर्मकांड और अन्य कार्यों में प्रशिक्षित हो। कार्यक्रम में पूरे जिले भर से 105 कार्यकर्ता प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जनविश्वास अभियान के बीच सहकारी समिति पहुंचे आयुक्त दीपक सिंह, व्यवस्थाओं का लिया जायजा     |     आजादी के 80 साल बाद भी आधा किलोमीटर सड़क को तरस रहा सेमरी टोला, दलदल से होकर स्कूल पहुंच रहे छात्र     |     बारिश के बाद पहाड़ियों पर झरनों का मनमोहक नजारा     |     40 गांवों में गूंजा देशभक्ति का जज्बा, धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस     |     राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के अपमान के विरुद्ध भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन कर कैंडल मार्च निकाला     |     नल जल योजना से चमकी लोही ग्राम पंचायत     |     दुनिया में देवभूमि कहीं है तो सिर्फ भारत की भूमि है – उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     बम्होरी में रफ्तार का रोमांच! कीचड़ के ट्रैक पर गरजीं बाइक, बगासपुर ने 1-15 में जीता मुकाबला     |      पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही से अवैध कारोबारियों में हडकंप,चार वाहन सहित स्क्रेप क्वाइल जप्त     |     शान से लहराया तिरंगा,विधायक ने किया धरसीवां एवं खरोरा में ध्वजारोहण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811